मनपा का दावा मुंबई में नही होगी पानी कटौती, तालाबों में पर्याप्त पानी होने का दावा

Tue, Mar 26, 2024, 07:33

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा प्रशासन ने मुंबई में पानी कटौती (water shortage) नहीं होने के दावा किया है। मनपा प्रशासन ने जानकारी दी है की पिछले साल की अपेक्षा भले ही कम बारिश हुई है लेकिन मुंबई की जनता को पानी की कोई समस्या नहीं होगी। पिछ्ले साल मुंबई को जलापूर्ति करने वाले तालाबों में 38.52 एम एल डी पानी शेष बचा था जबकि इस साल 26 मार्च को 31.93 एम एल डी पानी शेष बचा है जो कि पिछले साल की अपेक्षा लगभग 8 प्रतिशत कम है। पिछले पंद्रह दिनों से पाइप लाइन मरम्मत के लिए 5 प्रतिशत पानी कटौती शुरू है जो कि अभी और एक माह शुरू रहेगी।

बता दे कि मुंबई में सात तालाबों से जलापूर्ति (ater supply from seven ponds) की जाती है। मुंबई को जलापूर्ति करने वाले 7 तालाबों में से मात्र दो तालाब मुंबई में है जबकि अन्य 5 तालाब ठाणे और नाशिक जिले में है। पिछले साल मानसून समय से पहले चले जाने के कारण तालबो में अक्तूबर महीने में मानसून के ख़त्म होने तक लगभग 8 एम एल डी पानी कम हो गया था। मुंबई में रोजाना 3850 एम एल डी पानी स्पालई होती है। मनपा प्रशासन ने तालाबों में पानी की कमतरता को देखते हुए अप्पर वैतारना और भातसा के रिजर्व कोटे का पानी देने के लिए राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है ।राज्य सरकार द्वारा रिजर्व कोटे से पानी देने की अनुमति दिए जाने से मुंबई पर छाया पानी संकट दूर हुआ है।पानी संकट दूर होने के लिए समय पर मानसून आना भी अब जरूरी हो गया है।मानसून का आगमन  मुंबई में  जून महीने के दूसरे सप्ताह में आ जाना चाहिए।मानसून समय पर नहीं आया तो पानी संकट गहरा सकता है। मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले तालाबों में वर्ष 2022 के मुकाबले इस साल 10 प्रतिशत कम है जबकि पिछले साल के मुकाबले  8 प्रतिशत पानी (8 percent water) तालाबों  में कम हैं। पानी के संकट को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा रिजर्व कोटे से पानी देने की अनुमति दिए जाने के कारण कुछ हद तक पानी की समस्या दूर हुई है।

इस तरह है तालाबों में  शेष पानी

वर्ष      पानी एम एल डी      पर्तिशत 

2024     462160         31.93

2023     557479          38.52

2020      601051         41.53 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups