मुंबई : डोंगरी पुलिस ने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी मुंबई में रह रहे दो नाइजीरियाई (Nigerian) नागरिकों को डिपोर्ट किया है। दोनों आरोपी का वीजा समाप्त हो गया था, इसके बावजूद भी दोनों मुंबई में छिपकर अपना वास्तव्य कर रहे थे। ऐसी जानकारी डोंगरी पुलिस को मिली और फिर मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
डोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार (arrested) किए गए दोनों आरोपियों के नाम अब्दुल मोहम्मद (34) इब्राहिम अबू बकर लाबरा (39) है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि डोंगरी इलाके में जांच एजेंसी से छुप कर दो आरोपी रह रहे हैं। इसके बाद इलाके में छानबीन शुरू की गई और पुलिस को इन दोनों के बारे में जानकारी मिली। इन्हें पकड़ कर जब पूछता शुरू किया गया तब पता चला कि उनका वीजा मुंबई में समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद वे मुंबई में रहकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मुंबई और आसपास के इलाकों में बसे कई नाइजेरियाई नागरिक ड्रग्स के व्यवसाय में लिप्त होते है। यही वजह है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार नाइजीरियाई नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसमें दिए गए अवधि से अधिक रहने का भी मामला शामिल है
दरअसल अब्दुल मोहम्मद (abdul mohammed) का वीजा 2019 में समाप्त हो चुका था और इब्राहिम अबू बकर लाबरा का वीजा 2023 में समाप्त हो गया है। इसके बाद का उनके पास कोई वीजा नहीं है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को एफ आर आर ओ के माध्यम से डीपोर्ट कर दोनों को उनके देश भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है अब मुंबई पर कैसे लगाऊं नजर बनाए हुए हैं जो हमें तरीके से मुंबई में रहकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं ऐसे लोगों पर प्रतिबंध कार्रवाई भी लगातार की जा रही है
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 25, 2024, 07:23