मनपा के स्वास्थ्य विभाग के लिए आगे आई. ' रेलटेल '

Sat, Mar 23, 2024, 08:06

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। स्वास्थ्य व्यवस्था (health system) को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को अच्छी सुविधा मिले केंद्र के रेल मंत्रालय आगे आया है। रेलवे मंत्रालय ने मुंबई के लोगो उत्तम कोटि की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे मंत्रालय की रेलटेल की ओर से मनपा के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य व्यस्थापन जनकरी प्रणाली (. एच एम आई एस ) सिस्टम शुरू किया जाएगा। जिससे मरीजों की पूरी जानकारी हर समय उपलब्ध रहेगी।

रेलटेल की ओर से यह सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। इस सिस्टम को लागू करने उसकी देखभाल करने से लेकर उसके मरम्मत आदि पर लगभग 351.95 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। रेलटेल ने भारतीय रेलवे के 709 स्वास्थ्य विभाग का डिजीटल डेटा एक डिजीटल प्लॉट फार्म पर लाया है। मनपा के स्वास्थ्य विभाग में मरीजों की पूरी जानकारी एक क्लिनिकल जानकारी प्रणाली के तहत मरीजों का डेटा रखा जाएगा।मनपा मुंबई में मरीजों को उनके घर के पास सुविधा देने के लिए स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे दवाखाना (Bala Saheb Thackeray Pharmacy) खोल रही है। मनपा ने अब तक लगभग 250 दवाखाना खोल चुकी है।मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही ईलाज की सुविधा के कारण मरीजों का मनपा के पास बड़ी संख्या में इजाफा हो रहा है ।मरीजों की जानकारी एक जगह पर रखने के लिए डिजीटल प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। मनपा के लगभग 250  सभी दवाखानों से लेकर 30 प्रसूतिगृह 16 उपनगरीय अस्पताल सहित मनपा के 5 प्रमुख अस्पताल और डेंटल कॉलेज आदि में आने वाले मरीजों की पूरी जानकारी एक डिजिटल प्लेट फार्म पर उपलब्ध रहेगी जिसका फायदा मरीजों को अपने ईलाज के दौरान उनकी बीमारी से संबन्धित जानकारी के रूप में मिलेगा। मनपा को रेलटेल के मार्फ़त डिजटल प्लेट फार्म और मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध होगा।जिसका उपयोग मरीजों का डाटा रखने में किया जाएगा।इस तरह की जानकारी रेलटेल की ओर से दी गई।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups