मुंबई: दुनिया भर में 22 मार्च 2024 को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस (world Water Day) के अवसर पर, नाबार्ड ने अपनी एनबीएफसी सहायक कंपनी नबसमृध्दी के सहयोग से पर्यावरण पूरक राष्ट्रव्यापी फंडींग जागरूकता अभियान 'WASH'का पहला चरण शुरू किया है। यह सूक्ष्म वित्त संस्थानों की महिला जेएलजी ऋणकों (संयुक्त दायित्व समूह) के लिए एक जागरूकता अभियान है। यह अभियान शाश्वत ग्रामीण विकास के सामूहिक लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए तयार किया गया है । कार्यक्रम का उदघाटन नाबार्ड के मुंबई स्थित मुख्यालय में नाबार्ड के अध्यक्ष श्री शाजी के. वी. द्वारा किया गया। इस अवसर पर उदघाटन भाषण में उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के लिए पानी की उपलब्धता के मुद्दे पर जोर दिया। उन्होंने समाज में ऐसे वर्ग को समर्थन देने के बदले में लाभ के बजाय अभियान के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करने की भी सलाह दी। अपने भाषण में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पानी एक सार्वजनिक संपत्ति है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण जल संतुलन बदल रहा है। समाज के सबसे वंचित वर्ग जलवायु जोखिमों से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं और उनकी आजीविका पर सबसे अधिक प्रभाव दिखता है। एक सार्वजनिक वित्त संस्थान होने के नाते, नाबार्ड जरूरतमंदों की सहायता के लिए नवीन समाधान खोजने और इस तरह व्यापक प्रभाव पैदा करने के लिए पंचायत राज संस्थानों, नागरिक निकायों, सरकारी निकायों के साथ साझेदारी कर रही है। जागरूकता पैदा करना ऐसे समाधानों की कुंजी है। हमारी सहायक कंपनी NABSAMRUDDHI पर्यावरण पूरक वॉश फंडिंग पहल लागू कर रही है। इस पहल के तहत नाबार्ड की मदद से अंतिम ऋणकों के बीच भी जागरूकता पैदा करने का अभियान आज से शुरू किया गया है। इस पहल को मुख्यधारा में लाने से पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।''
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 23 , 2024, 06:34 AM