अंधेरी के राहीवासियो को और झेलनी पड़ेगी ट्रैफिक की समस्या

Sat, Mar 23 , 2024, 05:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मोगरा नाला पर बने तीन ब्रिज तोड़कर दोबारा होगा निर्माण
मुंबई।
गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) का अभी एक हिस्सा शुरू होने से अंधेरी परिसर में ट्रैफिक की समस्या (Traffic problem) कुछ हल हुई थी। लेकिन मनपा प्रशासन मोगरा नाले (Mogra drain) पर बने तीन ब्रिज को तोड़कर नया बनाने का मनपा ने निर्णय लिया है। जिसके चलते अंधेरी परिसर में फिर एक बार ट्रैफिक की समस्या खड़ी होने की चिंता जताई जाने लगी है ।

बता दे कि मनपा ने अंधेरी स्थित मोगरा नाला पर बने तीन ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है ।मनपा ने जिन तीन ब्रिज को तोड़कर नया बनाने का निर्णय लिया है वह तीन ब्रिज एसवी रोड, वीरा देसाई रोड और सीज़र रोड ब्रिज शामिल हैं। मनपा ने तीनों ब्रिज बनाने की अनुमति दे दी है। यह  तीन पुल अंधेरी सबवे, वीरा देसाई रोड और सीज़र रोड के बगल  एसवी रोड पर स्थित हैं। तीनों  ब्रिज जर्जर हो जाने के कारण मनपा ने तोड़कर नया बनाने का निर्णय लिया। बारिश के दौरान ब्रिज का इस्तेमाल करना खतरा साबित हो सकता है इसके लिए मनपा ने मानसून पूर्व ठेका देने का निर्णय लिया जिससे कुछ मामूली मरम्मत की ज़ा सके।
ब्रिज को  निर्माण  करने में  मानसून को छोड़कर 18 महीने का समय लगेगा। एसवी रोड पश्चिम उपनगर का सबसे व्यस्त सड़क है। ब्रिज तोड़े जाने के दौरान एसवी रोड यातायात के लिए बंद हो जाएगा।  वीरा देसाई रोड भी अंधेरी पश्चिम की एक महत्वपूर्ण सड़क है। निर्माण कार्य के  दौरान इस सड़क का भी एक हिस्सा यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। अंधेरी पश्चिम के सीज़र रोड का एक हिस्सा भी यातायात के लिए बंद होगा जिससे पूरे अंधेरी इलाके में ट्रैफिक की समस्या खड़ी होगी। ब्रिज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह  एस डब्लू डी के निर्देश पर किया जा रहा है । स्थानीय लोगो का कहना है कि ब्रिज का निर्माण समय पर किया जाना अत्यावश्यक हो गया है। गोखले ब्रिज और बर्फी वाला ब्रिज का आपस में तालमेल नहीं हो पाने से पहले ही इस परिसर में ट्रैफिक की समस्या खड़ी हुई है।मानसून के बाद और परेशानी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई।
एसवी रोड ब्रिज 24.50 मीटर  लंबा और 26.37 चौड़ा है। जबकि वीरा देसाई रोड ब्रिज  34.42 मीटर  लंबा और  23.50 मीटर चौड़ा है। सीज़र रोड पर बना ब्रिज  22.39 मीटर लंबा और 18.30 मीटर चौड़ा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups