तीन महीने  में होने वाली नाली सफाई दो महीने में करने की  चुनौती

Fri, Mar 22 , 2024, 10:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

20 दिन लेट हुआ काम  15 मई की है डेडलाइन
मुंबई।
मानसून पूर्व नाला सफाई (drain cleaning) का काम 1 मार्च से शुरू होना चाहिए था। मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली नाली की सफाई इस साल तीसरे सप्ताह के बाद भी नहीं शुरू  हो पाई है ।मनपा ने  15 मई तक मुंबई के सभी नालों और नदियों की सफ़ाई का डेडलाइन  रखा है। तीन महीने में पूरा होने वाली नाला साफाई अब दो महीने में पूरा  करने की मनपा प्रशासन के लिए चुनौती है।इसमें लोकसभा चुनाव में कर्मचारी जाने से और परेशानी बढ़ गई है।

मनपा हर साल मानसून के दौरान छोटे बड़े नालों सहित सड़क किनारे बने ड्रनेज की साफ सफाई से लेकर मीठी नदी (mithi river) सहित अन्य नदियों की साफ सफाई की भी जिम्मेदारी  मनपा की हैं। मनपा प्रशासन का कहना है कि मीठी नदी की सफ़ाई शुरू हो गई है।मनपा की माने तो मीठी नदी का 30 प्रतिशत सफ़ाई का काम पूरा भी हो गया है। लेकिन नालों की सफाई का काम अभी नही शुरू हुआ है।मनपा बड़े नालों और छोटे नालों की सफ़ाई को लेकर अभी तक मात्र 70 प्रतिशत कामों का टेंडर दिया गया है । तीस प्रतिशत टेंडर देने के लिए मनपा को अब चुनाव आयोग से अनुमति लेनी पड़ेगी। मनपा ने वर्ष 2022 में भी 11 अप्रैल से नाला सफ़ाई शुरू की थी लेकिन उस दरम्यान भी मनपा को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी थी।इस साल लोकसभा चुनाव होने के कारण परेशानी और विकट होने की संभावना जताई जा रही है। 

ठेकेदार को कीचड़ के वजन के अनुसार दिया जाता है पैसा

 मनपा नियमानुसार ठेकेदार को ठेका दिए जाने के दौरान ठेकेदार को कीचड़ के वज़न के अनुसार ही पैसा दिया जाता है। लेकिन ठेकेदारों पर नजर रखने के लिए मनपा का कोई अधिकारी और कर्मचारी नही होने से ठेकेदार नालों का कीचड़ नही निकाल कर भी डेब्रिज उठाकर नाला सफ़ाई का पैसा वसूल लिया जाता है।

नागरिकों को शिकायत के लिए डैशबोर्ड 

नागरिकों को नाला सफाई ठीक से नहीं होने पर अथवा नालो के पास कीचड़ पड़े होने पर उसकी शिकायत करने के लिए  डैशबोर्ड  की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।  डैशबोर्ड पर नागरिक नाला सफाई नहीं होने पर शिकायत कर सकेंगे। डैशबोर्ड पर भरे  फोटो देने पर मनपा ठेकेदार पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

नियमित ड्यूटी के कारण व्यायाम कर रहे हैं
-लोकसभा चुनाव के काम में लगभग 50 हजार से अधिक कर्मचारी जाने से मनपा द्वारा मानसून पूर्व कामो पर नजर रखने के लिए कर्मचारी तक उपलब्ध नहीं रहेंगे जिससे काम के दर्जे पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। मनपा को मानसून के दौरान नाला सफाई (drain cleaning) नहीं होने और सड़को पर गढ्ढे पड़ने पर होने वाले आरोपों की परेशानी झेलनी पड़ेगी।  

मुंबई में नालो की संख्या और  लंबाई 
छोटे नाले - 1508 (लंबाई 605 किमी)
बड़े नाले - 309 (लंबाई 290 किमी)

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups