रविवार को है  विश्व क्षयरोग दिन, मुंबई में एक साल में पाए गए  50 हजार टीबी मरीज

Fri, Mar 22 , 2024, 09:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले मुंबई मनपा ने 2025 तक मुंबई को टीबी मुक्त (Mumbai free from TB) का लक्ष्य रखा था। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले वर्ष मुंबई में 50 हजार 206 टीबी मरीज पाए गए हैं। मनपा प्रशासन (BMC) टीबी मरीजों की संख्या को देखते हुए मनपा अब जनजागरूकता अभियान चलाने का पर जोर देने का निर्णय लिया है। मनपा मुंबई भर में 120 होर्डिंग्स लगाकर और 120 बेस्ट बस स्टॉप पर  होर्डिंग लगाकर जनजागरूकता फ़ैलाने के लिए लगाए  जाएंगे। मुंबई में वर्तमान में 42 सीबीएनएटी मशीनों, 10 (ट्रूनैट) मशीनों, 3 कल्चर और डीएसटी प्रयोगशालाओं के माध्यम से टीबी मरीजों की अत्याधुनिक तरीके से जाँच की जाती है।मरीजों को 25 सार्वजनिक  और 6 निजी केंद्रों पर मरीजों मुफ्त इलाज किया जाता है। के लिए दवा प्रतिरोध उपचार की सुविधा मुफ्त उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ  प्रमुख निजी अस्पतालों में भी टीबी मरीजों का  नि:शुल्क जांच और इलाज किया जाता है। 
मुंबई में टीबी बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए  सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक प्रभावी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उच्च जोखिम वाले मरीजों को  बीसीजी टीकाकरण (bcg vaccination) , रोगी को उच्च दर्जे का भोजन उपलब्ध कराना और मरीज पर नजर रखने के लिए ट्रै उन्नत एआई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सभी विभागों में क्षय रोग उन्मूलन के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया हैं। 

मुंबई में मरीजों की संख्या में कमी
2023 में कुल 1 लाख 82 हजार 8 सैंपल की जांच की गई। मुंबई में कुल टीबी मरीजों में महिला और  पुरुष मरीजों का अनुपात लगभग बराबर है। दो साल के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई में मरीजों की संख्या में गिरावट हुई है। मुंबई में 2022 में 55 हजार 284 मरीज मिले थे जबकि  साल 2023 में इन मरीजों की संख्या 50 हजार 206 रह गई है। इससे यह समझ में आता है की मुंबई में 5 हजार से मरीजों की संख्या में कमी आई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups