महानगर संवाददाता
मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए राकांपा अजित पवार गुट (Ajit Pawar faction) की तरफ से घोषणापत्र समिति का गठन किया गया है। समिति का अध्यक्ष सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) को बनाया गया है, जबकि पार्टी के कोषाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गर्जे को संयोजक नियुक्त किया गया है। इस बात की घोषणा राकांपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने की।
घोषणा पत्र समिति में कृषि मंत्री धनंजय मुंडे, राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल, विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, पूर्व मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश आदिक, मुंबई राकांपा अध्यक्ष समीर भुजबल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपाली चाकणकर, युवा प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हाण, प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष इदरीस नायकवाड़ी, ओबीसी सेल के प्रदेश संयोजक ईश्वर बालबुधे , ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण आखाड़े, सामाजिक सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मगरे, मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल, प्रदेश प्रवक्ता और ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे, मीडिया सलाहकार संजय मिस्कीन आदि शामिल हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 22 , 2024, 08:24 AM