मुंबई। मुंबईकर सोशल मीडिया के जरिए मनपा (BMC) से सिर्फ़ शिकायत ही नहीं कर सकते बल्कि सुझाव भी दे सकते हैं। मुंबई में नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने वाली मनपा सोशल मीडिया ने मुंबईकरों की समस्याओं को कम से कम समय में समाधान के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं। इसमें ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मोबाइल ऐप शामिल हैं। इस पर लोग कचरा उठाने, सड़कों के गड्ढे, नाला सफाई, पार्किंग की समस्या और डेब्रिज जैसी समस्याओं की शिकायत बड़े पैमाने पर करते हैं। अब मुंबईकर शिकायत के साथ ही सोशल मीडिया पर अपने सुझाव भी दे सकते हैं। जिस पर बीएमसी गौर करेगी। मनपा अगले दो वर्षों तक अपनी सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए एजेंसी की मदद लेगी। जिसके जरिए मनपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मुंबईकरों तक पहुंचाई जाएगी। मनपा इस पर 3.44 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में करीब डेढ़ करोड़ (fifteen million) की आबादी में लाखों लोग ट्वीटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल इस्तेमाल करते हैं। ट्वीटर पर गड्ढे भरने, नाला सफाई, प्रदूषण, कचरा और पार्किंग सहित अन्य करीब एक हजार से डेढ़ हजार शिकायत मिलती है। मनपा ने सभी 25 वॉर्ड के ट्वीटर हैंडल और लगभग सभी विभागों के ट्वीटर हैंडल है। जिस पर पानी की पाइपलाइन फूटने और डेब्रिज फेंकने जैसी शिकायत मिलती है। मुंबईकर अब शिकायत के साथ सुझाव भी दे सकते हैं कि इस समस्या का समाधान कैसे हो सकता है, मनपा लोगो के सुझाव पर भी अमल करेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 21 , 2024, 09:47 AM