मुंबई : मनपा के कमाई का मुख्य स्रोत माने जाने वाले दूसरा सबसे प्रमुख प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) है। प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए मनपा ने 25 वार्डो में सार्वजनिक छुट्टियों पर भी प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए कार्यालय खुले रहेंगे। मनपा प्रशसन ने कहा की प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हर वॉर्ड में मार्गदर्शन और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लक्ष्य के अनुरूप संपत्ति कर एकत्र करने के लिए विभिन्न प्रयास चल रहे हैं। 31 मार्च 2024 वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है, इससे पहले नागरिक भी बड़ी संख्या में संबंधित विभागों में अपना संपत्ति कर चुकाने के लिए आ रहे हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह में 23 और 24 मार्च को साप्ताहिक अवकाश है, 25 मार्च को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे के लिए सार्वजनिक अवकाश है। मनपा ने मार्च के अंतिम सप्ताह में साप्ताहिक और सार्वजनिक छुट्टियों पर भी प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिससे टैक्स भरने में नागरिकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 21 , 2024, 07:23 AM