अब तक नहीं शुरू हुई नाला सफाई, लोकसभा चुनाव  के कारण  प्री मानसून कार्य प्रभावित होने की संभावना

Wed, Mar 20 , 2024, 07:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा प्रशासन (municipal administration) हर साल नालो की सफाई  1 मार्च से शुरू कर देती है। इस साल आज 20 मार्च बीत जाने के बावजूद अभी तक नाला सफाई नहीं शुर हो पाई है।  इस बीच लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिससे इस तरह के कामो पर और असर पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बता दे कि  नालों की सफाई का कार्य 31 मार्च तक करीब 20 प्रतिशत पूरा हो जाना चाहिए। लेकिन इस साल अब तक सफाई का काम शुरू नहीं हो सका है जबकि मार्च समाप्त होने में सिर्फ 10 दिनों का समय बचा है। मनपा जनवरी में ही नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिया था। नाला सफाई नहीं शुरू होने पर मनपा अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।मनपा  बारिश के पहले 31 मई तक 80 प्रतिशत नाला सफाई करती है। दूसरे चरण के अंतर्गत मानसून के दौरान 1 जून से 30 सितंबर तक 10 प्रतिशत नालों की सफाई और मानसून के बाद तीसरे चरण के अंतर्गत 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच बाकी 10 प्रतिशत नालों की सफाई की जाती है।मनपा प्रशासन हर साल नालों की सफाई इसलिए करवाती है,जिससे मॉनसून (monsoon) के दौरान बारिश का पानी तेजी से समंदर में चला जाए और मुंबई में बाढ़ का खतरा न पैदा हो। मुंबई में 309 बड़े नाले हैं जिनकी लंबाई 272 किलोमीटर है। छोटे नालों की संख्या 508 है , जिसकी लंबाई 605 किमी है। मुंबई सिटी में लगभग 32 किलोमीटर लंबे बड़े नाले हैं। जबकि पूर्वी उप नगर में तकरीबन 100 किलोमीटर लंबे बड़े नाले हैं। वहीं पश्चिमी उपनगर में तकरीबन 140 किलोमीटर लंबे बड़े नाले हैं।मानसून के दौरान मुंबई में होने वाली बाढ़ जैसी स्थिति वर्ष 2005 को मुंबई में आई प्रलयकारी बाढ़ को नहीं भुलाया जा सकता है जिसमे सैकड़ो लोगो की जान गई थी इतना ही लाखो करोड़ की सम्पत्ति का भी नुकसान हुआ था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups