सड़कों के कांक्रीटीकरण और नाला सफाई के काम पहले ही रखडे

Tue, Mar 19 , 2024, 08:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा के पचास हजार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर मानसून के कामो पर भी पड़ रहा असर
मुंबई। 
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को घोषणा हो चुकी है। चुनावी कार्य के लिए मनपा के पहले ही 12 हजार कर्मचारी चुनावी कार्य के लिए गए है। मनपा के सड़को के सीमेंट कांक्रीटीकरण (cement concretization) के काम पर पहले ही असर पड़ा हुआ है। मार्च महीने का 15 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक नाला सफाई नहीं शुरू हो पाई है। मनपा के और  45,000 से 50,000 कर्मचारी लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जाएंगे। मनपा के कर्मचारी इतनी बड़ी संख्या में चुनावी कार्य में जाने से मुंबई के लोगो की सेवा सुविधा पर और असर पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बारिश के समय इसका असर दिखाई देगी। मनपा के सिपाही से लेकर अधिकारी तक कर्मचारी चुनावी कार्य के लिए जा रहे है जिसका असर मनपा के कामो पर पड़ने की शुरुआत होने लगी है। अभी तक नाला सफाई का काम शुरू नहीं हो पाया है।  गढ्ढा मुक्त सड़क बनाने के लिए दिए गए सीमेंट कंक्रीट के कामो में भी गति नहीं आ प्का रही है।  इस बीच अगले कुछ दिनों में मनपा के लगभग 50 हजार अधिकारी कर्मचारी चुनावी कार्य में चले जायेगे। इसके पहले 12 हजार कर्मचारी गए हुए है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि नाला सफाई जैसे काम मानसून पूर्व कैसे होगी। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है, पूरी व्यवस्था दुनिया के सबसे बड़े 'लोकतंत्र उत्सव' के लिए तैयार में लग गई है। हालांकि  चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर की जाने वाली तैयारियों के चलते मनपा समेत राज्य सरकार एवं  अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी चुनाव कार्य में भेजा जाएगा। मनपा में लगभग 1 लाख 20 हजार स्थायी कर्मचारी हैं जिनमे  करीब 30 से 40 हजार कॉन्ट्रैक्ट के कर्मचारी हैं। मनपा के कम से कम 45 से 50 हजार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में मनपा के 45 हजार कर्मचारी चुनावी कार्य  में गए थे।

मानसून पूर्व कार्य होंगे प्रभावित
- हर साल मुंबई में प्री-मानसून नालों की सफाई का काम मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हो जाता है। मई आखिरी तक नाला सफाई का काम पूरा होना चाहिए। नाला सफाई नहीं होने से मुंबई में  जलजमाव जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना बनी रहती है। मनपा  400 किमी सड़कों कोसीमेंट कंक्रीट करने का ठेका दिया है जिसमें  केवल 10 से 15 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। इसके अलावा गड्ढों को भरने, मैनहोल को सुरक्षित करने सहित मानसून से निपटने के लिए तैयारी और मानसून के दौरान बीमारियों से निपटने की तैयारी जैसे कामों पर असर पड़ने की आशंका है।

निर्वाचन कार्य अनिवार्य है
- चुनाव आयोग के निर्देशानुसार  किसी भी संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों में 70 प्रतिशत कर्मचारी चुनावी कार्य के लिए उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसमें स्थानीय प्रशासन, बैंकों के कर्मचारियों को भी चुनाव कार्य के लिए बुलाया जा सकता है। मनपा प्रशासन ने कहा कि मांग के अनुरूप कर्मचारी भेजेंगे. इसमें 'सी', 'डी' श्रेणी के कर्मचारी शामिल होंगे।

मुंबई में 9 हजार पोलिंग बूथ
- मुंबई में 9 हजार पोलिंग बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर चार से छह स्टाफ की आवश्यकता होती है।  जिसके अनुसार कुल 54 हजार और अन्य कार्य के लिए और 15 हजार और कर्मचारियों की चुनावी कार्य के लिए जरूरत होगी। इसी के चलते मनपा के 50 हजार कर्मचारी मनपा से जायेगे। मनपा के इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी जाने से  जल आपूर्ति, स्वच्छता, शौचालय, स्वास्थ्य आदि कामो पर असर पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups