अंधेरी पूर्व पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे के ब्रिज की 96 करोड़ में होगी मरम्मत

Tue, Mar 19 , 2024, 06:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। अंधेरी पूर्व स्थित पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे (Andheri Highway Bridge) पर बने ब्रिज का मरम्मत करने का निर्णय  मनपा ने लिया है। इस ब्रिज के मरम्मत (bridge repair) पर मनपा 96 करोड़ रुपया खर्च कर रही है। इतनी बड़ी संख्या में ब्रिज के मरम्मत पर किए जा रहे खर्च पर सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है।
बता दे कि मनपा ने पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे (Western Express Highway) पर अंधेरी स्टेशन के पास बने ब्रिज का मरम्मत करने का निर्णय लिया है। यह ब्रिज विलेपार्ले से शुरू होकर अंधेरी पूर्व में लगभग डेढ़ किमी में फैला हुआ है। मनपा प्रशासन द्वारा ब्रिज के किए गए स्ट्रक्चरल ऑडिट में ब्रिज को मरम्मत करने की जरूरत बताया गया। मनपा प्रशासन अंधेरी सहित हिमालय ब्रिज और पभादेवी स्थित रेलवे ब्रिज का हिस्सा गिरने की घटना के बाद मुंबई के सभी ब्रिज का हर साल स्ट्रक्चरल करने का निर्णय लिया गया। मनपा अब उसी के आधार पर मुंबई के सभी ब्रिज का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने का निर्णय लिया। मनपा प्रशासन ने अंधेरी ब्रिज के जर्जर होने पर ब्रिज के मरम्मत और मजबूती करने का निर्णय लिया है।मनपा ब्रिज का स्ट्रक्चरल ऑडिट तीन प्रकार से कर रही है। जिसमे ब्रिज की अवस्था देखकर ब्रिज को तीन कटेगेरी में वर्गीकरण किया गया है। जिसके अनुसार ब्रिज के मरम्मत पर निर्णय लिया जाता है।अंधेरी पूर्व स्थित  पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे पर बने ब्रिज की अवस्था अधिक खराब होने के कारण मनपा ने तत्काल रूप से ब्रिज की मरम्मत करने का निर्णय लिया।यह ब्रिज विलेपार्ले से शुरू होकर जोगेश्वरी की ओर आधे हिस्से तक लगभग डेढ़ किमी में ब्रिज फैला हुआ है। मनपा ने ब्रिज की मरम्मत करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। मानसून के बाद ब्रिज का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा और लगभग 6 माह में ब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा होगा। मनपा ब्रिज के मरम्मत पर 95 करोड़ 89 लाख रुपया ख़र्च करने की मंजूरी दी है। ब्रिज के मरम्मत होने पर ब्रिज की आयु मर्यादा अगले 5 साल तक बनी रहेगी इस तरह की जानकारी मनपा अधिकारियो ने दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups