मुंबई : एक डॉक्टर ने शादी कर उनके साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। दादर पुलिस ने संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज किया है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी पति और महिला की मुलाकात शादी डॉट कॉम (shaadi dot com) से हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी और फिर दोनों ने शादी कर ली। लेकिन बाद में महिला को पता चला कि पति की पहले ही शादी हो चुकी है और उसने झूठ बोलकर डॉक्टर से शादी की।
दादर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर का पति अजिंक्य दरवेश (Ajinkya Darvesh), उनकी मां प्रियंका दरवेश, दादी जयश्री भाबल, चाची छाया भाबल, चाची के पति संतोष पार्डकर ने साजिश रचकर शादी के मौके पर महिला डॉक्टर और उनके परिवार से संपर्क बढ़ाया और अजिंक्य की पहले की शादी के बारे में जानकारी छिपाई और डॉक्टर से शादी की। महिला ने शिकायत दी है कि इस घटना से महिला को वित्तीय और मानसिक स्वास्थ्य की हानि (mental health impairment) हुई है।
शादी डॉट कॉम पर मुलाकात
जानकारी के मुताबिक 2023 में महिला डॉक्टर के शादी की बात घर मेम शुरू हुई। तभी उसने शादी डॉट कॉम पर अचानक बायोडाटा डालकर लड़का ढूंढना शुरू किया। इसपर एक लड़के ने रुचि बताई और पहले महिला के क्लिनिक पर जाकर मुलाकात की और बाद में चैटिंग बढ़ती गई दोनों दोस्त हो गए और शादी की बात चलाने लगी। दिसंबर में शादी भी हो गई लेकिन शादी के बाद सारा भांडा फुट गया और महिला डॉक्टर पहुंच गई पुलिस थाने, यहां आरोपी पति पर एफआईआर दर्ज करवाया गया।
शादी में किसी के न आने से हुआ भंडाफोड़
दादर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़के ने शादी के दिन विवाह में सम्मिलित होनेवालों की कुल 250 लोगों की लिस्ट दी थी। लेकिन शादी में दूल्हा सिर्फ अपने परिवार के साथ आया। इससे महिला डॉक्टर को शक हुआ, बार बार पूछने पर शादी के बाद आरोपी पति ने बताया कि उसकी मौशी से उसका झगड़ा हो गया इस वजह से पूरा शादी में कोई नही आया। लेकिन महिला करोपि पति के क़ुर्ला वाले घर पर गई और पुछताछ किया तब पता चला कि उसके पहले भी शादी हुई है।
तलाक होने का बताया बहाना
डॉक्टर को जैसे ही पता चला कि वह शादीशुदा है, उसने छानबीन शुरू की और उसकी पहली पक़तनी को ढूंढ लिया। उसने बताया कि उसे कई समस्याएं थी जिस वजह से वह उनके साथ नहीं रह रही थी। इसके अलावा उनके बीच कोई भी तलाक न कहिं हक़ है, सिर्फ अलग अलग दोनों राह रहे हैं। जिसके बाद महिला डॉक्टर अपने सामान ले ली और मामले में एफआईआर दर्ज करवाया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 18 , 2024, 08:09 AM