महायुति धर्म का पालन करना होगा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की विजय शिवतारे को सलाह

Mon, Mar 18 , 2024, 07:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
बारामती लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा रखने वाले पूर्व राज्यमंत्री विजय शिवतारे (Vijay Shivtare) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने महायुति धर्म पालन (observance of Mahayuti Dharma) करने की सलाह दी है। हालांकि मुख्यमंत्री की सलाह के बावजूद शिवतारे बारामती लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के अपने रुख पर कायम हैं, ऐसे में बारामती सीट पर महायुति में टकराव देखने को मिल सकता है।  
बारामती सीट पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के मैदान में उतरने की पूरी संभावना है, लेकिन शिवसेना शिंदे गुट के नेता विजय शिवतारे के पीछे नहीं हटने से महायुति में नया विवाद पैदा हो गया है। इसी पृष्ठभूमि में सोमवार को विजय शिवतारे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से जब विजय शिवतारे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महायुति धर्म का पालन करना होगा। शिंदे ने कहा कि हम यह चुनाव महायुति के रूप में मजबूती से लड़ेंगे। महायुति में लोकसभा सीटों का बंटवारा समन्वय और सम्मानजनक तरीके से किया जाएगा। सीटों के बंटवारे को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
वहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शिवतारे ने आरोप लगाया कि अजित पवार मुख्यमंत्री को ब्लैकमेल (blackmail) कर रहे हैं। अजित पवार ने मुझसे कहा कि तुम किस लायक हो? तुम कितना बोलते हो? यदि मेरी क्षमता नहीं तो वे हाय तौबा क्यों मचा रहे हैं। वे हमारे मुख्यमंत्री को ब्लैकमेल कर रहे हैं। वे चेतावनी क्यों दे रहे हैं कि हम यहां-वहां उम्मीदवार उतारेंगे? उन्होंने कहा कि मुझे जनता का पूरा समर्थन है। जनता जो कहेगी, वही करुंगा। शिवतारे ने स्पष्ट किया कि वे दो-चार दिन में अपनी स्थिति बताएंगे कि महायुति धर्म का पालन करना चाहिए या नहीं?

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups