मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए पार्टी में शामिल
महानगर संवाददाता
मुंबई। शिवसेना यूबीटी के विधान परिषद सदस्य आमश्या पाडवी (Aamshya Padvi) रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की मौजदूगी में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आवास नंदनवन में हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पाडवी और उनके सहयोगियों का पार्टी में स्वागत करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पारधी क्रांति सेना के अध्यक्ष मुकेश सांलुखे और 10 महिला सरपंच, 48 पुरुष सरपंच, दो जिला परिषद सभापति, 2 उप जिला प्रमुख, 4 पंचायत समिति सदस्य और एक युवा सेना जिला अधिकारी सहित कई कार्यकर्ता शिंदे गुट में शामिल हुए। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि आमश्या पाडवी ने हमेशा आदिवासी बहुल नंदुरबार जिले में आदिवासी समुदाय के लिए संघर्ष किया। आज उनके शिवसेना के आने से इस क्षेत्र के नागरिकों को उस इलाके के लोगों को राहत मिलना संभव होगा। पाडवी ने दो बाद अक्कलकुवा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
उन्होंने विधान परिषद का रास्ता चुना। उनके पार्टी में आने से पिछड़े और आदिवासी इलाकों के लोगों को न्याय दिलाना संभव हो सकेगा। इस मौके पर स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, मंत्री दादाजी भुसे, सांसद भावना गवली, विधायक संजय शिरसाट आदि उपस्थित थे। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में आमश्या पाडवी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी पाडवी को कड़ी टक्कर दी थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने उन्हें विधान परिषद में भेजा था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 17 , 2024, 08:17 AM