इंडिया गठबंधन के नेता होंगे शामिल
महानगर संवाददाता
मुंबई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत न्याय यात्रा (Bharat Nyay Yatra) शनिवार को मुंबई पहुंची। उन्होंने 63 दिनों में 6600 किलोमीटर का सफर पूरा किया। धारावी में उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते हुए चुनावी बांड का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। धारावी से चैत्यभूमि जाते वक्त उनका काफिला, जब शिवसेना भवन से गुजरा तो ठाकरे गुट की तरफ से उनका स्वागत किया गया। रविवार को दादर के शिवाजी पार्क में न्याय यात्रा के समापन अवसर पर बड़ी सभा होगी, जिसमें इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी 15 राज्यों से होते हुए 110 जिलों से होकर गुजरे, जिसमें करीब 3 लाख लोग शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने 15 जनसभा और 70 स्थानों पर जनता को संबोधित किया। कुल 63 दिन की यात्रा में राहुल ने सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी मिले। राहुल गांधी रविवार को अगस्त मणिभवन से अगस्त क्रांति मैदान तक संकल्प पदयात्रा करेंगे। मुंबई का मणि भवन कभी महात्मा गांधी का निवास स्थान था। वे जब भी मुंबई आते थे तो मणि भवन ठहरते थे। मुंबई में ही 28 दिसंबर, 1885 को तेजपाल हॉल में कांग्रेस की स्थापना हुई थी।
राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ी समापन रैली मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में रविवार को आयोजित होगी, जिसमें विपक्षी दलों के समूह इंडी गठबंधन के नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, चम्पई सोरेन, कल्पना सोरेन, दीपांकर भट्टाचार्य समेत और कई नेता रैली में शामिल होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी से किसी को प्रतिनिधि के तौर पर भेजने पर सहमति दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 16 , 2024, 09:57 AM