दो महीने मुंबई लेगी खुली सांस, आदर्श आचार संहिता से हटेगी अवैध होर्डिंग बैनर पोस्टर

Sat, Mar 16 , 2024, 08:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। अवैध होर्डिंग (illegal hoarding) और बैनर पोस्टर (banner poster) से हाई कोर्ट की फटकार के बावजूद मुंबई पटी पड़ी रहती थी। शनिवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखे घोषित कर दी। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लगने के कारण अब शहर में लगे राजनीतिक बैनर पोस्टर हटना जरूरी हो गया है। मनपा को अब अगले दो दिन में मुम्बई में लगे राजनीतिक बैनर पोस्टर हटाना जरूरी है। राजनीतिक पार्टियां भी अब अवैध रूप से बैनर पोस्टर नही लगा पाएगी जिससे मुंबई अगले दो महीने तक बिना अवैध पोस्टर के दिखेगी जिससे मुंबई का विद्रूपीकरण दूर होगा और मुंबई खुली सांस लेगी।

उल्लेखनीय है कि चुनावी आचार संहिता के लग जाने के कारण अपने नेताओ को चमके गिरी करने के लिए लगने वाली अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टर नदारद रहेंगे। अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टर पर कार्रवाई करने के लिए अभी हाल के दिनो मे भी हाई कोर्ट ने मनपा को खरी खोटी सुनाई थी। राजनीतिक पार्टियों को भी कोर्ट ने फटकार  लगाई थी।लेकिन राजनेता है कि मानते नही।शनिवार को भी मुंबई पूरी तरह अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टर से पटी हुई थी जिसका मुख्य कारण था कोंग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा मुंबई जो पहुची है। जिसके चलते बड़े पैमाने पर अवैध  होर्डिंग और बैनर पोस्टर लगे हुए है। आर्दश आचार संहिता के नियमो नुसार अगले दो दिन में मुंबई को अवैध होर्डिंग बैनर पोस्टर से मुक्त करने की जिम्मेदारी मनपा पर आ गई है। मुंबई से अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टर के हट जाने से मुंबई कोर्ट के आदर्शो के बावजूद खुली सांस नही ले पा रही थी आदर्श आचार संहिता से मुंबई को बड़ा फायदा मिलेगा। अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टर अगले दो महीने नही दिखाई देंगे जिससे मुंबाई खुल कर सांस ले सकेगी और मुंबई शहर को विद्रूप करने वाले अवैध होर्डिंग बैनर पोस्टर शहर से नदारद रहेंगे। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups