मनपा मुंबई का करेगी  3 डी मैपिंग, अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम

Sat, Mar 16 , 2024, 07:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 अत्याधुनिक सुविधा देने में होगा  फायदा
 मुंबई :
मनपा प्रशासन ने मुंबई की जनता को अत्याधुनिक सुविधा देने के लिए मुंबई का 3 डी मैपिंग (3d mapping) करने का निर्णय लिया है। इस योजना से अवैध निर्माण पर लगाम (control on illegal construction) लगेगी ही साथ ही विकास सुविधा मुहैया कराने में भी अधिक लाभ होगा।मनपा ने लोगो को अत्याधुनिक सुविधा देने के लिए 3 डी मैपिंग दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (artificial intelligence) का भी उपयोग करेगी जिसके मार्फत स्थानीय सुविधा की जानकारी इक्ट्ठा की जाएगी।

मनपा ने  मुंबई के सभी 25 वॉर्डों को 3 ड़ी  मैपिंग के मार्फ़त  500 वर्ग किमी क्षेत्र को अपना केंद्र बनाकर पूरी जानकारी इकट्ठा करेगी। इस परियोजना के लिए मनपा ने तकनीकी सहायता के लिए जेनेसिस इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और वेरिटास (इंडिया) लिमिटेड का  संयुक्त रूप से उपयोग करेगी। यह कंपनियां अगले तीन वर्षों तक 3 डी मैपिंग (डिजिटल ट्विन) और संबंधित जानकारी को अपडेट करेंगी। मनपा मुंबई  को अत्याधुनिक शहर प्रबंधन के लिए "3डी मैपिंग"  प्रक्रिया शुरू की  है। यह 3डी मैपिंग (डिजिटल ट्विन) भू-स्थानिक तकनीक का उपयोग करके की जाएगी। उसके आधार पर मुंबई का विकास और कार्यान्वयन किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इसमें नवीनतम तकनीक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी शामिल होगा। इस तकनिकी के माध्यम से मुंबई महानगर का एक बहुत ही सटीक त्रि-आयामी बेशक 3 डी प्रारूप में एक सटीक डिजिटल प्रतिकृति विकसित की जाएगी। उसके लिए नवीनतम, अत्याधुनिक तकनीक और उसके अतिरिक्त कृत्रिम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद ली जाएगी । अगले तीन वर्षों के लिए यह 3डी मैपिंग (डिजिटल ट्विन) और इससे जुड़ी जानकारी अपडेट करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं कंपनियों की है। इससे आपदा प्रबंधन करने और अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना आसान होगा। इस तरह की जानकारी आई टी डायरेक्टर शरद उघड़े ने दी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups