मनपा खर्च करेगी 60 करोड़
मुंबई। मनपा प्रशासन ने रानीबाग चिड़िया घर (Zoo) को विश्व स्तरीय चिड़िया घर (world class zoo) बनाने पर जोर दिया है।रानीबाग चिड़िया घर मे पेंग्विन पक्षी आने के बाद पहले ही पर्यटकों के लिए एक केंद्र बन गया है । पेंग्विन पक्षी देखने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में पर्यटक रानीबाग आने लगे है जिससे मनपा की कमाई भी खूब बढ़ी है। छुट्टी के दिनो मे रानीबाग चिड़िया घर में इतना भीड़ उमड़ने लगी है कि कई बार मनपा को टिकट बिक्री बंद तक करनी पड़ी है। मनपा अब चिड़िया घर को विश्व स्तरीय चिड़िया घर बनाने पर जोर दिया है।मनपा ने इसके लिए 60 करोड़ रुपया खर्च कर देश का पहला टनल वॉटर एक्वेरियम (Tunnel Water Aquarium) बनाने का निर्णय लिया है।
मनपा प्रशासन द्वारा रानीबाग चिडिया घर में तैयार किया जानें वाला एक्वेरियम ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर जैसे देशों के में हैं। इसमें पर्यटक टनल के जरिए एक्वेरियम में जाएंगे और उन्हें ऐसा अहसास होगा कि मछली उनके ऊपर तैर रही है। यह एक्वेरियम 5000 वर्ग मीटर में बनेगा। इसमें ज्यादातर विदेशी रंग बिरंगी मछलियां होंगी।मनपा ने रानी बाग चिड़िया घर में अभी 2020 में एक अति सुंदर चिड़िया का पिंजरा तैयार किया है। खुला पक्षी अभयारण्य 44 फीट ऊंचा है और इसका क्षेत्रफल 18,234 वर्ग फीट है। इसमें बजरीगर, क्रौंच, हॅरोननाईट, पेलीकन, करकोचा, सारस, मकाव जैसे विदेशी पक्षी शामिल है। इसके अलावा रंगीन करकोचा, छत्रबालक और विभिन्न प्रकार के बगुले और सारस जैसी जल प्राणी भी है।
इस तरह है रानीबाग चिड़िया घर में प्राणियों का आकर्षण
रानीबाग चिड़िया घर में पेंग्विन पक्षी की संख्या 24 है जबकि इसके अलावा 2 बाघ ,शैकडो प्रकार के पक्षी, हाथी,हिरण ,बंदर,अजगर, लकड़ बग्घा ,आदि प्रकार के 13 जातियों के कुल 84 स्तन प्राणी है।19 जातियों के कुल 157पक्षी,इसके अलावा 256 प्रजाति के 6611 वृक्ष और वनस्पति है।इसके अलावा सारस ,बगुला और दरियाई घोड़ा जैसे जल के भीं प्राणी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 16 , 2024, 07:28 AM