Flyover repair: बारह ब्रिज की मरम्मत कर मनपा करेगी मजबूत

Sat, Mar 16 , 2024, 06:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

एमएमआरडीए ने मनपा को सौंपा था ब्रिज खर्च होंगे 24 करोड़
मुंबई।
मनपा ने पूर्वी उपनगर में कुर्ला से लेकर मुलुंड तक और पूर्वी एक्सप्रेस हाइवे (Eastern Express Highway) पर बने फ्लाईओवर की मरम्मत (Flyover repair) करने का निर्णय लिया है।यह सभी ब्रिज एम एम आर डी ए ने  पिछले साल मनपा को सौपा था ।मनपा अब इन बारह फ्लाईओवर के साथ एक सबवे  मरम्मत करने का निर्णय लिया है । इन कार्यों पर 23 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च करेगी। कुछ ब्रिज का मरम्मत का कार्य  मानसून पूर्व करना होगा। जबकि कुछ पुलों का कार्य बरसात के बाद किया जाएगा। मनपा  का मानना है कि इससे पुलों की लाइफ बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

अंधेरी पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले गोखले फ्लाईओवर (Gokhale Flyover) का एक हिस्सा जुलाई 2018 में गिर गया था। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी और कुछ घायल हो गए थे। इससे पहले  एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर भी फूट ओहर ब्रिज पर हुई  दुर्घटना में 22 यात्रियों की जान चली गई थी। इन दो दुर्घटनाओं के बाद  मनपा ने मुंबई के सभी  ब्रिज का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का निर्णय लिया। मनपा अब साल में दोबार सभी ब्रिज का स्ट्रक्चर ऑडिट करती है। 

रिपोर्ट के आधार पर मनपा  मुंबई में कई ब्रिजो का मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम किया जा रहा है। मनपा ने एमएमआरडीए  से मिले ब्रिज पर अधिक ध्यान दे रही है। उनका स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया गया और उन पर मरम्मत का विषेश ध्यान दिया जा रहा है। मनपा अब  पूर्वी एक्सप्रेस वे और पूर्वी उपनगरों  के सौंपे  गए बृजों को मजबूत करने का काम जल्द ही शुरू करेगी। इनमे काफी मरम्मत की जरूरत थी।मरम्मत कार्य 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। 

इन ब्रिज का होगी मरम्मत

  • कुर्ला एलबीएस जंक्शन पर सांताक्रूज़ चेंबूर लिंक रोड
  • चेंबूर अन्नाभाऊ साठे फ्लाईओवर
  • चेंबूर अमर महल जंक्शन फ्लाईओवर
  • घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड (घाटकोपर)
  • घाटकोपर एजीएलआर फ्लाईओवर दक्षिण दिशा
  • मुलुंड नवघर फ्लाईओवर

पूर्वी उपनगरीय रेलवे फ्लाईओवर पर क्रश बैरियर कार्य

  • सायन पनवेल हाईवे और महाराष्ट्र नगर को जोड़ने वाले सबवे का सुधार
  • सांताक्रूज़ चेंबूर लिंक रोड - - एलटीटी से कुर्ला के बीच का चरण
  • सांता क्रूज़ चेंबूर लिंक रोड पर कुर्ला क्षेत्र में डबल डेकर फ्लाईओवर
  • चेंबूर में स्वामी नारायण फ्लाईओवर
  • सांताक्रूज़ चेंबूर लिंक रोड का पूर्वी एक्सप्रेसवे (चेंबूर बेल्ट) से कनेक्शन

मुंबई में ट्रैफिक जाम (traffic jam) से मुक्ति  के लिए मनपा  द्वारा नए फ्लाईओवरों के निर्माण के साथ-साथ पुराने पुलों का पुनर्निर्माण भी चल रहा है। मनपा ने फ्लाईओवर की मरम्मत करने के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 4,830 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इनमें विक्रोली रेलवे फ्लाईओवर, गोखले पुल, विद्याविहार रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर, माहिम कॉजवे पर मीठी नदी पुल का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण आदि शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups