मनपा और पुलिस संयुक्त रूप से चलाए मुंबई में 'महिला सुरक्षा अभियान'- शिंदे 

Fri, Mar 15 , 2024, 09:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महिला समूह को एक लाख सहायता राशि देने वाली पहली मुंबई महानगरपालिका
मुंबई।
प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रहे है। मुंबई महानगरपालिका भी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न योजनाओ के तहत महिलाओ को उनके पैर पर खड़ा करने के लिए कई योजनाएं शूरू की है।  मनपा अब महिलाओं को सहायता राशि देकर उन्हें सक्षम बना रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए मनपा द्वारा एक लाख तक  सहायता राशि दी गई। उन्होंने कहा मनपा और पुलिस संयुक्त रूप से मुंबई में 'महिला सुरक्षा अभियान चलाए।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा मुंबई में  लाखों महिलाएं नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा के लिए सुबह-सुबह अपने घरों से बाहर निकलती हैं। जिस तरह हम इन महिलाओं को रोजगार देते हैं, उसी तरह उन्हें सुरक्षा प्रदान करना भी हमारी जिम्मेदारी है। मनपा और मुंबई पुलिस को एक साथ आना चाहिए और एक अभियान चलाना चाहिए। मुख्यमंत्री के हाथों 70 हजार से अधिक  बहनों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में  किया गया। साथ ही दिव्यांग स्वयं रोजगार योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग योजना के लाभार्थियों को अनुदान वितरित किया गया।इस अवसर पर मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर पालकमंत्री  मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद राहुल शेवाले, विधायक  सदा सरवणकर, यामिनी यशवंत जाधव, मनीषा कायंदे, बालअधिकार आयोग की अध्यक्ष  सुसीबेन शाह, मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त नगर आयुक्त  सुधाकर शिंदे, उपायुक्त रमाकांत बिरादर, प्रशांत सपकाले,  भाग्यश्री कापसे, डायरेक्टर  प्राची जांभेकर, सहायक आयुक्त  जयदीप मोरे, संतोषकुमार धोंडे, गजानन बेलाले, चक्रपाणि अल्ले आदि उपस्थित थे।

देश की पहली मनपा
मुंबई मनपा देश की पहली महानगर पालिका है जो कि महिलाओं को अपने रोजगार करने और खुद के पैर पर खड़ा होने के लिए बैंको से लिए कर्ज का बोझ कम करने के लिए सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मनपा प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना (Pradhan Mantri Swanidhi Yojana) के तहत कर्ज ली हुई महिलाओं को 3 हजार रुपए की सहायता राशि देगी जबकि मुद्रा लोन योजना (Mudra Loan Scheme) से कर्ज ली हुई महिलाओं को मनपा 10 हजार रुपया सहायता राशि देगी इसी तरह मनपा के  बचत गट के रूप में काम करने वाली महिलाओं जो कि लगभग 5 से 10 महिला समूह के लिए 5 से 10 लाख रुपया तक कर्ज लेकर अपना व्यवसाय कर रही है उन्हे 1 लाख रुपया सहायता राशि देगी। महिलाओं को मनपा द्वारा दी जा रही सहायता राशि कर्ज नहीं होकर उन्हें यह न लौटाने वाली सहायता राशि है जिसे महिलाए अपने कर्ज के बोझ को कम करने में उपयोग कर सकेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups