मुंबई : मनपा ने प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) नहीं भरने वाले लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई मनपा करती है। मनपा ने अभी एक दिन पूर्व मुंबई के टॉप 10 बकाएदारों की सूची जारी कर प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) नहीं भरने पर उनकी संपत्ति जब्त कर नीलम करने की चेतावनी दी है लेकिन अब आर टी आई में खुलासा हुआ है कि मनपा आयुक्त के बंगले का ही 4.56 लाख रुपये का टैक्स बकाया है।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पिछले 5 वर्षों में मनपा आयुक्त (Municipal Commissioner) के बंगले में पानी सुविधा के लिए किए गए खर्च की जानकारी मांगते हुए हर महीने कुल पानी खपत की जानकारी मांगी थी। प्रशासन ने इस आवेदन को डी वॉर्ड के जल विभाग को भेज दिया था। जल विभाग ने आवेदन को प्रॉपर्टी टैक्स विभाग (Property Tax Department) को स्थानांतरित कर दिया। मनपा द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2023 तक 3.89 लाख रुपये और 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक 67,278 रुपये बकाया है। इस तरह मनपा आयुक्त के बंगले पर 4.56 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। खास बात यह है कि मनपा आयुक्त के बंगले में बिना मीटर के पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 15 , 2024, 09:16 AM