जीवन यापन के लिए आखिर मिल ही गए दिव्यागों को स्टॉल

Fri, Mar 15 , 2024, 07:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भायन्दर। पिछले कई वर्षों से शहर के दिव्यांग नागरिकों (disabled citizens) को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने के लिए उन्हें स्टॉल (stall) देने की मांग दिव्यांगों द्वारा मीरा भायंदर मनपा प्रशासन से लगातार की जा रही थी,तदनुसार मनपा क्षेत्र में विकलांग नागरिकों को स्टॉल प्रदान करने के लिए एक सर्वेक्षण प्रशासन द्वारा किया गया,फल स्वरुप मनपा प्रशासन ने शहर में विभिन्न ठिकानों को चिन्हित करते हुए प्रारंभिक चरण में कुल 44 स्टाल (total 44 stalls) देने का निश्चित किया अतः उन 44 स्टालों के लिए इच्छुक दिव्यांग नागरिकों ने अर्जी दिया था, उपरांत प्रशासन द्वारा विकलांग नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी की जांच भी की गई।

गौरतलब है की प्रशासन ने लॉटरी के माध्यम से जीते हुए कुल 44 दिव्यांग नागरिक जिसमें पूर्ण रुप से दिव्यांगत्व 23 और शेष 21 लोगों को स्टॉल आवंटित किया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अतिरिक्त आयुक्त अनिकेत मनोरकर, उपायुक्त संजय शिंदे (Sanjay Shinde) की उपस्थिति में संपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा फेसबुक लाइव के माध्यम से किया गया,अपर आयुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि शेष दिव्यांग नागरिकों को भी स्टॉल उपलब्ध कराने के लिए मनपा प्रयासरत है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups