मनपा उपनगर के 85 प्रतिशत शौचालयों की मरम्मत और 15 प्रतिशत का करेगी पुनर्निर्माण

Thu, Mar 14 , 2024, 10:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : मनपा प्रशासन ने मुंबई उपनगर के नागरिक को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने में जुटी है। मनपा (BMC) ने  इसके लिए बड़े पैमाने पर पुराने शौचालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कर रही है। म्हाडा के 3913 शौचालय में से 2987 शौचालय को म्हाडा ने मनपा को सौंप दिया है। मनपा ने इन शौचालयों में पहले चरण में 1504 शौचालय मनपा बनाएगी। मनपा ने 1277 शौचालय का मरम्मत कर  रही है और 227 शौचालय का पुनर्निर्माण कर रही है। मनपा इसके लिए जिला नियोजन समिति ने 188 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं उसमें से 157 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। इस तरह की जानकारी  उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने दी। लोढ़ा ने कहा कि म्हाडा द्वारा निर्मित शौचालयों (toilets manufactured by MHADA) का रखरखाव और मरम्मत पहले म्हाडा द्वारा ही किया जाता था। ये शौचालय उपनगरों की स्लम एरिया में बड़ी
संख्या थे। पिछले कुछ वर्षों में इन शौचालयों की स्थिति जर्जर हो गई थी इसलिए इसके पुनर्निर्माण और मरम्मत की आवश्यकता महसूस हुई। म्हाडा से हैंडओवर के बाद बीएमसी के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग ने शौचालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए सर्वे किया। इसमें 2987 शौचालयों में से 85 प्रतिशत की मरम्मत और 15 प्रतिशत के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया जिसका काम प्रगति पर है।

झोपड़ पट्टी में सुविधा शौचालय :
पी नॉर्थ वार्ड के सहायक आयुक्त  किरण दिघावकर (Kiran Dighavkar) जिनके पास शौचालय बनाने का पूरा भार है उन्होंने बताया कि मुंबई उपनगर में सार्वजनिक शौचालयों में वर्तमान में 7004 सीट है। लॉट 12 के तहत रखरखाव और मरम्मत कार्य शुरू करने के बाद यह आंकड़ा 7004 से बढ़कर 11769 हो जाएगा। साथ ही आरसीसी प्रकार के शौचालयों के पुनर्निर्माण का कार्य भी चल रहा है। यह काम अगले 24 महीने में पूरा हो जायेगा। झोपड़ पट्टी में  रहने वालों के लिए सुविधायुक्त शौचालय उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अलावा कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन, सौर ऊर्जा, बाथरूम, अलग शौचालय आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस परियोजना के तहत मुंबई के उपनगरों में सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर उच्च गुणवत्ता के  सुविधा शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups