Strawberry Milkshake: सिर्फ पांच चीजों से बनायें स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक, गर्मी से मिलेगी इंस्टेंट राहत

Thu, Mar 14 , 2024, 02:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक: गर्मियां शुरू हो गई हैं, इन दिनों में हमें सेहत, त्वचा और बालों (health, skin and hair) का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। गर्मियां आते ही हम शरीर को ठंडक पहुंचाने (cool the body) वाले खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसमें हम छाछ, दही, जूस, नींबू पानी, ताजा नीबू सोडा, करी पत्ता, विभिन्न प्रकार के मिल्कशेक(Strawberry Milkshake), आइसक्रीम आदि चीजों के सेवन पर जोर देते हैं।

आज कल बाजारों में स्ट्रॉबेरी (strawberries) मिलने शुरू हो जाती है। इन ताज़ी स्ट्रॉबेरी से कई तरह के जूस, लस्सी, आइसक्रीम, केक और मिल्कशेक बनाए जाते हैं। आप घर पर ताजी स्ट्रॉबेरी से मिल्कशेक, स्मूदी भी बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें आइसक्रीम भी मिला सकते हैं। आज हम इस स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक को बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक (Strawberry Milkshake)बनाने के लिए आवश्यक सामग्री इस प्रकार है:-

  1. 10 से 20 स्ट्रॉबेरी
  2. 1 कप ठंडा दूध
  3. बर्फ के टुकड़े
  4. स्वाद के लिए चीनी
  5. नमक

स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनाने की सही विधि इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले ताजी स्ट्रॉबेरी को बारीक काट लें। 
  •  फिर मिक्सर में 1 कप ठंडा दूध लें, इसमें स्ट्रॉबेरी, चीनी मिलाएं। 
  •  पेस्ट बनने के बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालें। 
  •  आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इसमें बर्फ के टुकड़े मिला सकते हैं।
  •  अब आपका स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक तैयार है। इसे एक बार चखकर देख लें कि चीनी सही मात्रा में मिली है या नहीं।
  •  आप चाहें तो थोड़ा नमक भी डाल सकते हैं। 
  •  अब इस स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक को एक बड़े गिलास में लें और इसे स्ट्रॉबेरी के टुकड़ों से खूबसूरती से सजाएं, आपका स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक तैयार है। 

आप चाहें तो इस मिल्कशेक में आइसक्रीम भी मिला सकते हैं। इससे आपके मिल्कशेक का स्वाद बहुत अच्छा आएगा। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 
राहुल को गोली मारने वाले बयान पर भड़की छत्तीसगढ कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की योजना
Maharashtra Rain Deaths: नासिक में बारिश से दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups