Tulsi : आज भी कई घरों में तुलसी का विशेष महत्व है। सनातन धर्म (Eternal Religion) में जहां इन्हें देवी की उपाधि मिली है, वहीं आयुर्वेद में इन्हें 'औषधियों की रानी' भी कहा जाता है। तुलसी (Tulsi) का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही यह अपने गुणों के कारण स्वास्थ्य लाभ के लिए भी महत्वपूर्ण है। लेकिन कई लोगों को इस बात की भी तकलीफ होती है कि उनके गमले में लगा तुलसी बार-बार मुरझा जाता है। कितना भी पानी डालो, सूख जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप तुलसी के पौधे (basil plants) को लंबे समय तक हरा-भरा रख सकते हैं। इसके अलावा, अगर तुलसी पहले ही सूख चुकी है तो वह फिर से खिल जाएगी। जब आप तुलसी का पौधा लगाने जा रहे हों तो उसके लिए हमेशा गहरे गमले का उपयोग करें। तुलसी के लिए 12 इंच का गमला उपयुक्त रहता है। इससे तुलसी को बढ़ने के लिए अधिक जगह और हवा मिलती है। यदि कली छोटी है, तो तुलसी ठीक से अंकुरित नहीं हो पाएगी।
ये बातें याद रखें
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 12 , 2024, 05:14 AM