Women’s day 2024 : आज भी जब महिलाओं को अकेले यात्रा करने के लिए कहा जाता है तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनमें सबसे अहम है सुरक्षा चुनौती. भले ही आज के युग में महिलाएं सशक्त हो गई हैं, लेकिन जब कोई महिला यात्रा पर जाने के लिए कहती है, चाहे वह परिवार के सदस्य हों या खुद वह मन में कई तरह की बातें सोचने लगती है और कई बार बनाया हुआ प्लान रद्द हो जाता है। अगर आप भी इस साल महिला दिवस पर गर्ल गैंग के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं और अभी तक जगह तय नहीं कर पाए हैं तो खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहें बताने जा रहे हैं जो महिला सुरक्षा के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती हैं।
लवासा (Lavasa)
लवासा पुणे से 65 किमी दूर एक निर्मित शहर है, जो इतालवी शहर पोर्टोफिनो से प्रेरित है। गर्ल गैंग के साथ वीकेंड बिताने के लिए
कुफरी (Kufri)
कुफरी हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास एक छोटा सा हिल स्टेशन है। कुफरी में आपको खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे। महिला सुरक्षा के लिए हिमाचल का कुफरी एक अच्छा विकल्प है।
मुन्नार (Munnar)
मुन्नार भारत के सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक है। मुन्नार अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत लोकप्रिय है। यहां महिलाएं बिना किसी टेंशन के आराम से घूम सकती हैं। महिला यात्रियों के लिए मुन्नार सबसे अच्छा विकल्प है।
जयपुर (Jaipur)
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है। जयपुर में आप हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर किला, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, बिड़ला मंदिर आदि देख सकते हैं। लवासा पश्चिमी घाट से घिरा हुआ है।
दार्जिलिंग (Darjeeling)
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग शहर को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। दार्जिलिंग महिलाओं की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आपको बौद्ध मठ, चिड़ियाघर मिलेंगे। इसके अलावा आप यहां टॉय ट्रेन का भी मजा ले सकते हैं।
नैनीताल (Nainital)
उत्तराखंड को देश की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता है। ऐसे में आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। आप नैनीताल में घुड़सवारी, कैंपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं।
लद्दाख (Ladakh)
महिलाओं के लिए लद्दाख एक बेहतरीन जगह है। जब आप यहां आएंगे तो आपको विशाल बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत घाटियों के कारण प्रकृति की सुंदरता का एहसास होगा। डेस्किट मठ, नुब्रा घाटी, ऊंट की सवारी का अनुभव ले सकते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 01 , 2024, 05:19 AM