मुंबई, 05 जुलाई (वार्ता)। जानीमानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने जिम में इंटेंस वर्कआउट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूजा हेगड़े फिल्म इंडस्ट्री की फिट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है।पूजा हेगड़े की इस वर्ष सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान प्रदर्शित हुयी है। पूजा हेगड़े का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें वह हाई-लेवल एब्डोमिनल क्रंचेज करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पूजा के ट्रेनर रोहित नायर ने शेयर किया है। इस वीडियो (Video) को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, 'कोर फिनिशर, किसी को भी वर्कआउट में 100% देने का सबसे अच्छा तरीका इसे रिकॉर्ड करना है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 05 , 2023, 05:30 AM