Odisha Train Accident: ‘24 घंटे बीते, फिर भी जवाबदेही नहीं हुई तय’; प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना

Sun, Jun 04, 2023, 03:38

Source : Uni India

नई दिल्ली। ओडिशा (Odisha) के बालेश्वर (Baleshwar) में हुए रेल हादसे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपना रखा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हादसे के लिए जवाबदेही तय करने को कहा है। 
24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
प्रियंका गांधी ने कहा- उड़ीशा में भयावह ट्रेन दुर्घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है न ही किसी की जवाबदेही तय की गई है। उन्होंने इसी के साथ पीएम से रेल मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की।
केंद्र सरकार पर दागे सवाल
प्रियंका गांधी ने केंद्र से सवाल पूछते हुए कहा-
क्या मानवीय व नैतिक आधार पर शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की जवाबदेही नहीं तय की जानी चाहिए?
विशेषज्ञों, संसदीय समिति, CAG रिपोर्ट की चेतावनियों व सुझावों को नजरंदाज करने के लिए कौन जिम्मेदार है?
रेलवे में खाली पड़े पदों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फंड की कमी के लिए किसकी जिम्मेदारी तय होगी?
लाल बहादुर शास्त्री जी, नीतीश कुमार जी, माधव राव सिंधिया जी के नैतिक रास्ते का पालन करते हुए क्या रेल मंत्री जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए? 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups