इंडिगो फ्लाइट की गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग, डिब्रूगढ़ जाते समय आई तकनीकी खामी

Sun, Jun 04, 2023, 03:23

Source : Uni India

गुवाहाटी। असम (Assam) में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट रविवार सुबह टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों के भीतर वापस गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Gopinath Bordoloi International Airport) लौट आई। विमान में एक केंद्रीय मंत्री और राज्य के दो भाजपा विधायक सवार थे।
तकनीकी खराबी बनी वजह
फ्लाइट संख्या 6E2652 ने सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरी और करीब 20 मिनट के भीतर वापस एयरपोर्ट लौट आई। विमान के वापस लौटने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। यात्रियों में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (B J P) के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेरोश गोवाला शामिल थे। जब हमने गुवाहाटी से उड़ान भरी तो कोई समस्या नहीं थी, लेकिन 20 मिनट बाद विमान वापस गुवाहाटी लौटा और एलजीबीआई हवाईअड्डे पर उतरा। हमें एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा सूचित किया गया है कि विमान में एक तकनीकी समस्या थी, जिसके कारण पायलटों को विमान वापस करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups