अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘अखियां घायल करे’ रिलीज

Sun, Jun 04, 2023, 12:55

Source : Uni India

मुंबई, 04 जून (वार्ता)। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना ‘अखियां घायल करे’ रिलीज हो गया है। गाना ‘अखियां घायल करे’अक्षरा सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (official youtube channel) से रिलीज हुआ है। गाना ‘अखियां घायल करे’ के गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार घुंगरू जी हैं। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना रोमांटिक है और यह यूथ को बेहद पसंद आने वाला भी है। कलाकार के नाते मैं हर तरह के गाने लेकर आती हूं और लोगों का मनोरंजन करने में विश्वास रखती हूं। भोजपुरी म्यूजिक (bhojpuri music) आज तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसमें कलाकारों के साथ साथ श्रोताओं का भी योगदान बराबर है। उन्होंने कहा कि मैं एक से बढ़कर एक गाने और प्रोजेक्ट भोजपुरी की बेहतरीन और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए करना चाहती हूं और इस दिशा में अपने फैंस के प्यार और स्नेह से आगे भी बढ़ रही हूं। इसह क्रम में मेरा यह गाना भी है। उम्मीद करती हूं सबों को बेहद पसंद आ रही है और आप सभी इसे खूब बड़ा करें।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups