मैगजीन के लिए Alia Bhatt ने कराया था फोटोशूट 

Sun, Jun 04, 2023, 10:48

Source : Hamara Mahanagar Desk

फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर (video share) किया था। यह उनके फोटोशूट से जुड़ा हुआ है। इसमें उन्हें रेड और येलो कलर की आउटफिट पहनकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हारपर बाजार अरेबिया मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। इसमें उन्होंने ओवरसाइज और कलरफुल ड्रेस पहन रखी थी। अब इसका बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें गाने पर डांस करते हुए और फोटोशूट को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। हारपर बाजार अरबिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “फोटोशूट 2023 की भारतीय मेगास्टार आलिया भट्ट के साथ।” जहां कई लोगों ने आलिया भट्ट की वीडियो पर कमेंट किया है। वहीं, कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, “आलिया भट्ट की पर्सनालिटी के साथ कॉस्ट्यूम मैच नहीं करता।” एक ने लिखा है, “पैंट बहुत लंबी है। वे उनके लिए अच्छे कपड़े चुन सकते थे।” एक ने लिखा है, “स्टाइलिश और बहुत अच्छा कर सकता था।” आलिया भट्ट को हाल ही में गुची ब्रांड का ग्लोबल एंबेस्डर नियुक्त किया गया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups