राजस्थान में बरामद की गई अपहरणकर्ताओं की कार
मुंबई : प्रोपर्टी को लेकर हुए हत्या के मामले की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले में जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसकी बॉडी अबतक नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उस गाड़ी को ट्रेस कर लिया है, जिसमें रोहिणी कांबले (Rohini Kamble) और विशाल कांबले (vishal kamble) का अपहरण कर ले जाया गया था। पुलिस उस गाड़ी को लाकर उसकी फोरेंसिक जांच आदि की जाएगी। गाड़ी मुंबई लेकर आने की प्रक्रिया पुलिस कर रही थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच करते हुए अभी तक राजस्थान पहुंची है जहां से गाड़ी को जब्त किया गया है। लेकिन विशाल की बॉडी पुलिस को अभीतक नहीं मिली है। मामले में पुलिस ने पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक महिला का रिश्तेदार है और विशाल का ममेरा भाई भी है। पुलिस यह जानने में जुटी हुई है कि अगर विशाल की हत्या की गई है तो उसकी बॉडी को कहां फेंका गया है।
राजस्थान में मिली कार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अजमेर इलाके में अपहरणकर्ताओं की कार पुलिस को मिली है। जिसे मुंबई लाया जाएगा और फिर कार की जांच की जाएगी। प्रक्रिया के मुताबिक कार लाने के बाद उसकी फोरेंसिक जांच भी की जाएगी। पुलिस इस मामले के तह तक पहुंचकर आरोपियों को बेनकाब करने में जुटी हुई है।
क्या है मामला
21 अप्रैल को एक महिला चेंबूर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी कि उनकी बहन और बेटा के दिनों से गायब हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने मिसिंग पर्सन में मामला दर्ज किया। जांच शुरू की गई तब पता चला कि बुजुर्ग महिला और उनके लड़के का अपहरण किया गया है। पुलिस ने छानबीन कर बुजुर्ग महिला को तो बचा लिया लेकिन बेटे विशाल की हत्या कर आरोपियों ने फेंक दिया था। जांच कर पुलिस ने मामले में कुल पांच आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें से एक महिला का भांजा है। पुलिस पूरे मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 05 , 2023, 07:53 AM