मुंबई। अंधेरी स्थित वर्सोवा यारी रोड (Andheri Yari Road) पर इमारत की दूसरी मंजिल के दीवाल का हिस्सा गिर जाने से 5 लोग मलवे में दब गए थे। सभी घायलों को मनपा के कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) और प्राइवेट अंजुमन अस्पताल में (Anjuman Hospital) भर्ती कराया गया है।घायलों की हालत स्थिर होने की जानकारी अस्पताल के आर एम ओ ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार सिल्वर स्ट्रीक अपार्टमेंट नामक सात मंजिला इमारत जो कि यारी रोड पर है। इस बिल्डिंग के पास निर्माण कार्य किया जा रहा है।निर्माण कार्य से होने वाली कम्पन के कारण इमारत का छज्जा गिर गया।इस दुर्घटना में 5 लोग जख्मी हो गए। ईमारत का छज्जा गिरने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।दमकल जवानों के आने के पहले इमारत के गिरे छज्जे के मलवे में दबे लोगो को स्थानीय लोगो ने ईलाज के अस्पताल में भर्ती कराए। मनपा के आपातकालीन कक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायलों में नंदिनी सरवादे 16, दिवांजली आरोले 16, और सोफिया खान को मनपा के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सौकत अंसारी 23 और अमन शाहू 16 को ईलाज के लिए सोफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को स्थानीय लोगो ने दमकल विभाग की गाड़ी आने के पहले ही अस्पताल में भर्ती करा दिए थे। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर होने की जानकारी कूपर और अंजुमन अस्पताल के आरएमओ ने दी। छज्जे के लटके हुए हिस्से को जेसीबी की सहायता से निकालने का काम किया जा रहा है। जमीन पर गिरे मलवे को भी मनपा के पश्चिम द्वारा हटाने का काम किया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 05 , 2023, 07:41 AM