मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि कक्ष ने रिकार्ड तोड़ किया मरीजों की मदद

Fri, May 05 , 2023, 07:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दस महीने में 8 हजार से अधिक मरीजों को 60 करोड़ 48 लाख रुपए की मदद
मुंबई।
राज्य की एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य (education and health) पर अधिक ध्यान दे रही है. राज्य का एक भी नागरिक पैसे के लिए इलाज से वंचित न रहे इसे लेकर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधी कक्ष (Chief Minister's Medical Aid Fund Cell) के माध्यम से पिछले दस महीने में करीब आठ हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया गया है. इन आठ हजार मरीजों के इलाज में करीब 60 करोड़ 48 लाख रुपए मदद के रूप में वितरित किए गए है.शुक्रवार को चिकित्सा सहायता निधी कक्ष के प्रमुख मंगेश चिवटे ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि शिंदे  और फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में एक भी गरीब और सामान्य जनता पैसे के लिए इलाज से वंचित नहीं रहेगी।चिवटे ने कहा कि  मरीजों की देखभाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता केंद्र ने राज्य के हजारों मरीजों का  स्वास्थ्य अच्छा हुआ है.चिकित्सा सहायता  केंद्र अपने निरंतर प्रदर्शन के ग्राफ को बनाए रखते हुए केवल दस महीनों में 8192 मरीजों को कुल 60 करोड़ 48 लाख रुपये की सहायता प्रदान की है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता केंद्र की हमारी टीम  इस योजना  खुद को रोगी देखभाल के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने बताया की इसके पहले  जुलाई  महीने में 194 मरीजों को 83 लाख दिए गए। फिर अगस्त माह में 276 रोगी 1 करोड़ 40 लाख, सितम्बर माह में 336 मरीज 1 करोड़ 93 लाख, अक्टूबर महीने में 256 रोगी 2 करोड़ 21 लाख, नवम्बर महीने में 527 रोगी 4 करोड़ 50 लाख, दिसम्बर में 1031 रोगी 8 करोड़ 52 लाख, जनवरी 2023 में 1060 8 करोड़ 89 लाख एवं फरवरी 2023 में 1237 रोगी को 10 करोड़ 27 लाख, मार्च 2023 में 1469 मरीज को 11 करोड़ 95 लाख तथा मार्च 2023 में 1469 रोगी को 9 करोड़ 93 लाख अप्रैल में रिकॉर्ड 1984 मरीज को चिकित्सा सहायता निधि की तरफ से मदद किया गया है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 
राहुल को गोली मारने वाले बयान पर भड़की छत्तीसगढ कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की योजना
Maharashtra Rain Deaths: नासिक में बारिश से दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups