मुंबई। उदवाडा-पारडी खंड के बीच पुल संख्या 304 और मरोली-सचिन खंड में पुल संख्या 417 के लिए जियो सेल द्वारा पुल के एप्रोच के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। बुधवार, 3 मई को पुल संख्या 304 के लिए 09.20 बजे से 13.50 बजे तक तथा पुल संख्या 417 के लिए 10.20 बजे से 14.50 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नवसारी-मरोली खंड के बीच समपार-127 के बदले में रोड अंडर ब्रिज हेतु आरसीसी बॉक्स की पुशिंग और आरएच गर्डरों की लॉन्चिंग कार्य हेतु बुधवार, 3 मई को इस स्थान पर 10.20 से 14.50 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इन ब्लॉकों के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को रेगुलेट (regulate trains) और शॉर्ट टर्मिनेट (short terminated) किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
3 मई को ट्रेनों का रेगुलेशन:
1. ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
2. ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
3. मई, 2023 को ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन:
1.ट्रेन संख्या 09085 बोरीवली-वलसाड को भिलाड में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपर्युक्त व्यवस्था को ध्यान में रखकर यात्रा करें।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 02 , 2023, 10:09 AM