आज भाजपा की जंबो कार्यकारिणी की होगी घोषणा

Tue, May 02 , 2023, 08:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले करेंगे घोषणा
1200 लोग होंगे प्रदेश कार्यकारिणी की टीम में शामिल 
बनाए जाएंगे 288 विधानसभा समन्वयक
मुंबई।
आगामी लोकसभा और विधानसभा सहित अन्य चुनाव को देखते हुए आज यानी बुधवार को प्रदेश भाजपा अपनी नई कार्यकारिणी घोषित करेगी। इस नए प्रदेश कार्यकारिणी में कुल पदाधिकारियों सहित कुल 1200 लोगों की टीम बनाई गई है.इसमें केंद्र का नेतृत्व करने वाले राज्य नेताओं को विशेष निमंत्रित सदस्य बनाया गया है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.बावनकुले ने कहा कि भाजपा में  प्रदेश अध्यक्ष के साथ -साथ हर तीन साल बाद प्रदेश की कार्यकारिणी में बदलाव करने की परंपरा है. प्रदेश की  पुरानी कार्यकारिणी को  बने साढ़े तीन साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने 12 अगस्त 2022 को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था  पार्टी के नियम के अनुसार  नई कार्यकारिणी की घोषणा हो जानी चाहिए थी लेकिन किसी कारण बाद नहीं हो पाई लेकिन अब समय आ गया है कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाए. उन्होंने कहा कि हम इस नई कार्यकारिणी के जरिए 2024 की शानदार जीत की तैयारी कर रहे हैं। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 48 और 200 से अधिक विधानसभा सीट को जीतना हमारा लक्ष्य है और हम इसके लिए प्रयासरत हैं। पुरानी और नई कार्यकारिणी के साथ मिलकर हम लक्ष्य को पूरा करेंगे।बावनकुले ने  कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के साथ -साथ 288 विधानसभा समन्वयक की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद  मई महीने के अंत तक नए जिलाध्यक्ष की टीम की घोषणा की  जाएगी। पार्टी ने मई के अंत तक संगठनात्मक परिवर्तनों को पूरा करने का फैसला किया है.

अमृत कुंभ अभियान
हम पुराने और नए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के निर्माण तक, हमारे पास 60-65 वर्ष के  उम्र के वरिष्ठ नेताओं को जोड़ने और उनका मार्गदर्शन के लिए उनका  सम्मान करते हुए हम नानासाहेब और उत्तमराव पाटिल अमृतकुंभ अभियान चला रहे है.

नए लोगो को मिल है सकती है जवाबदारी
आज भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की होने वाली घोषणा में नए और युवाओं को जवाबदारी मिल सकती है वही पद लेकर काम न करने वाले पुराने नेताओं घर का रास्ता दिखाया जा  सकता है.बावनकुले के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी टीम में चार महामंत्री नियुक्त किए है जिसमे एक को छोड़ दिया जाए तो बाकी तीन युवा पदाधिकारियों  को महामंत्री की जवाबदारी दी गई है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी मुंबई मनपा सहित लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई उत्तर भारतीय नेताओं को नए कार्यकारणी में शामिल किया जाएगा वही दूसरी तरफ दूसरे पार्टी से आकर पद लेकर पार्टी लेकर घर पर या नेतागिरी करने वाले नेताओं को इस कार्यकारिणी से दूर किया जा सकता है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 
राहुल को गोली मारने वाले बयान पर भड़की छत्तीसगढ कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की योजना
Maharashtra Rain Deaths: नासिक में बारिश से दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups