5 लाख 58 हजार मैट्रिक टन निकाला गया कीचड़
मुंबई। मानसून पूर्व नालों की सफाई (drain cleaning) में अब तक 57 प्रतिशत नाला सफाई हो जाने का दावा मनपा की ओर से किया गया है। मनपा प्रशासन (municipal administration) का कहना है कि 31 मई तक नालों की सफाई 100 प्रतिशत पूरी हो जाने की जानकारी दी है। मानसून पूर्व मनपा प्रशासन मुंबई के बड़े और छोटे नालों सहित सड़क के किनारे का ड्रेन की सफाई की जानी चहिए। मानसून के दौरान शहर में पानी न भरे इसको लेकर मनपा मानसून पूर्व (pre monsoon) नालों की सफाई करने का काम करती है । मनपा प्रशासन ने मानसून पूर्व 9 लाख 82 हजार 426 मैट्रिक टन कीचड़ निकालने का ठेका दिया है।मनपा प्रशासन ने जानकारी दी कि अब तक नालों से 5 लाख 58 हजार 877 मैट्रिक टन जो कि कुल कीचड़ का 57 प्रतिशत कीचड़ निकाले जाने की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने दी। हर साल, मुंबई में बारिश के वास्तविक आगमन से पहले मनपा नालो की सफाई का काम करती है। नालो की सफाई की शुरुआत हर साल की तरह इस साल भी मार्च के पहले सप्ताह से शुरू की गई। नाला सफाई का काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। नालो की सफाई का काम 31 मई 2023 के अंत तक पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित की गयी है. प्रशासन को भरोसा है कि इस अवधि में ये काम पूरे कर लिए जाएंगे। नाला सफाई के कामो का प्रत्येक कार्य का वीडियो क्लिप एवं फोटोग्राफ प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। ठेकेदारों को वास्तविक दिनांक, समय, अक्षांश, देशांतर (रीयलटाइम जियो टैग) के साथ वीडियो और फोटोग्राफ बनाकर काम शुरू करने से पहले, वास्तविक काम के दौरान और बाद में तीनों चरणों में सॉफ्टवेयर पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।
इस तरह निकाला गया कीचड़
1) शहर विभाग के नालों से 37 हजार 946 मीट्रिक टन कीचड़ निकालने का निर्णय लिया गया है. जिसमें से अब तक 21 हजार 811 मीट्रिक टन कीचड़ निकाला जा चुका है। जो कि निश्चित कीचड़ का 58 प्रतिशत है।
2) पूर्वी उपनगर के विभिन्न नालों से 1 लाख 17 हजार 692 मीट्रिक टन कीचड़ का ध्येय रखा गया है जिसमें से अब तक 80 हजार 356 मीट्रिक टन कीचड़ निकाला गया है।जो कि 68.28 प्रतिशत है।
3) पश्चिमी उपनगर के विभिन्न नालों से 1 लाख 93 हजार 933 मीट्रिक टन कीचड़ निकालने का उद्दिष्ट रखा गया था अब तक 1 लाख 23 हजार 401 मीट्रिक टन कीचड़ निकाले जाने की जानकारी दी गई जो कि 63.63 प्रतिशत है।
4) मीठी नदी से 2 लाख 16 हजार 174 मीट्रिक टन कीचड़ निकाला जाना था जिसमे से अब तक 91 हजार 832 मीट्रिक टन कीचड़ निकाला जा चुका है। जो कि कुल कीचड़ का अनुपात 42.48 प्रतिशत है।
5) मुंबई के सभी छोटे नालों से लगभग 3 लाख 68 हजार 177 मीट्रिक टन कीचड़ निकालने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें से अब तक 2 लाख 18 हजार 598 मीट्रिक टन कीचड़ निकाला गया है। यह 59.37 प्रतिशत है।
6)पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे के किनारे के नालों से 48 हजार 502 मीट्रिक टन कीचड़ निकालने का लक्ष्य है। जिसमें से अब तक 22 हजार 876 मीट्रिक टन कीचड़ निकाला जा चुका है। जो कि 47.17 प्रतिशत है।
विपक्ष का आरोप 25 प्रतिशत भी नहीं नाला सफाई
मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा ने कहा की नालो की सफाई अभी 25 प्रतिशत भी नहीं हुई है। उन्होंने ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने खुद नाला सफाई नहीं कर रहे है ठेकेदारों ने सब कॉन्ट्रैक्ट दिया है। जिससे नाला सफाई कितना हुई इसका कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविराजा ने कहा की मनपा की जानकारियों को सच माना जाए तो मानसून पूर्व 300 प्रतिशत नाला सफाई पूरी होगी। ठेकेदार सिर्फ मनपा के नालो का पैसा तिजोरी में भर रहे है। समाजवादी पार्टी के नेता रईश शेख ने आरोप लगाया की मराठी में एक फिल्म है असी ही बनवा बनवी मनपा अधिकारी वही बताने की कोशिश कर रहे है इस
तरह का आरोप लगाया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 02 , 2023, 07:30 AM