गला काटकर की आत्महत्या
मुंबई : वाकोला इलाके में एक युवक द्वारा नौकरी न मिलने (not getting a job) से नाराज होकर आत्महत्या (suicide) करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए एडीआर दर्ज किया है। जिसकी अधिक जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक कई दिनों से युवक घर पर ही बैठा था जिससे वह परेशान हो गया था, इसी वजह से उसने गला काटकर आत्महत्या कर ली। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
आत्महत्या करने वाले युवक का नाम सर्वेश जायसवाल (Sarvesh Jaiswal 25) है। सर्वेश ड्राइवर की नौकरी करता था। जानकारी के मुताबिक गांव से वह मुंबई आया हुआ था और पैसे कमाना चाहता था। यहां वह नौकरी करता था। लेकि पिछले कुछ दिनों से नौकरी न होने की वजह से वह परेशान हो गया था। तभी से वह हैरान और परेशान रहता था। परिवार वालों की माने तो यही एक वजह सामने आई है, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है। सर्वेश को पहले नजदीक के वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया, वहां से सायन अस्पताल और फिर केईएम अस्पताल ले जाया गया। जहां सर्वेश की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर पुलिस ने मामले में एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गला काटकर आत्महत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वह नाराज चल रहा था। वह पैसे कमाना चाहता था लेकिन बीच में ही नौकरी जाने की वजह से उसे करंट जैसा लग गया था। जिसके बाद से ही वह सहमा सहमा सा रहने लगा और फिर अंत में उसने अपना जीवन समाप्त करने का ठान लिया। पुलिस ने भाई का स्टेटमेंट दर्ज किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 01 , 2023, 09:57 AM