उत्तर भारतीय संघ में गूंजा ''जय जय महाराष्ट्र माझा''

Mon, May 01 , 2023, 09:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

0 उत्तर भारतीयों ने धूमधाम से मनाया महाराष्‍ट्र दिवस  
0 20 दिव्यांगों को तिपहिया इलेक्ट्रिक साइकिल का वितरण
0 देखने को मिली महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक  
मुंबई।
उत्तर भारतीय संघ ने बड़े धूमधाम से महाराष्ट्र दिवस (celebrated Maharashtra Day) मनाया। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्‍ट्र की संस्‍कृति और धरोहर की झलक देखने को मिली। इस दौरान संघ के परिसर में महाराष्ट्र के राज्य गीत ''जय जय महाराष्ट्र माझा'' की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्‍यक्ष संतोष आरएन सिंह (Santosh RN Singh) की तरफ से 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक साइकिल (electric bicycle) का वितरण किया गया और बाबू आरएन सिंह अतिथि गृह में ज्ञाना आर तिवारी व डॉ. राधेश्याम तिवारी कक्ष का लोकार्पण भी किया गया और बाद में डॉ. राधेश्याम तिवारी का सम्मान भी किया गया।

सदैव समाज सेवा में लगा रहूंगा: संतोष आरएन सिंह
संतोष आरएन सिंह ने कहा कि हम महाराष्‍ट्र के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। मेरे पिता उत्तर भारतीय संघ के अध्‍यक्ष और विधायक रहे बाबू आरएन सिंह का हमेशा समाज सेवा में विश्वास था। पिछली बार हमने महाराष्‍ट्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इस बार 20 दिव्यांगों (20 disabled) को इलेक्ट्रिक साइकिल का मुफ्त वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार चार्ज करने पर 25 किलोमीटर तक चल सकती है। इससे दिव्यांग भाई-बहनों को काफी सुविधा मिलेगी। संतोष आरएन सिंह ने कहा कि हम सतत समाज सेवा करते रहेंगे। डॉ. राधेश्याम तिवारी का सम्मान करते हुए संतोष आरएन सिंह ने कहा कि वे पिताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे। आज भी वे मुझसे लगातार संपर्क में रहते हैं। बाबू आरएन सिंह ने उत्तर भारतीय संघ का जो सपना पूरा किया, जिसमें डॉ. राधेश्याम तिवारी का बड़ा योगदान है।

संतोष आरएन सिंह की टीम का काम अद्वितीय: चंद्रकांत त्रिपाठी
पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी (Chandrakant Tripathi) ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ के अध्‍यक्ष संतोष आरएन सिंह की टीम अद्वितीय काम कर रही है। महाराष्‍ट्र ने हमें जीवन का आधार दिया है, ऐसे में यह कार्यक्रम उसकी कृतज्ञता का ज्ञापन है। 40 साल पहले मुंबई आए उत्तर भारतीय और आज के उत्तर भारतीयों में जमीन-आसमान का फर्क है। मराठी और उत्तर भारतीय समाज के बीच की दूरी को कम करने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तर भारतीय संघ की हर शाखा में अगले साल से महाराष्‍ट्र दिवस मनाया जाना चाहिए और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। संघ के अध्‍यक्ष संतोष आरएन सिंह ने अगले साल से संघ की हर शाखा में महाराष्‍ट्र दिवस मनाने का ऐलान किया।

समाज हित का काम किया: पवन त्रिपाठी
मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी (Pawan Tripathi) ने कहा कि संतोष आरएन सिंह ने गोरखपुर से 40 किलोमीटर दूर अपने गांव भरौली में डायलिसिस सेंटर खोलकर समाज के हित में बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज सेवा करते हैं, उनके जीवन में यश और कीर्ति बढ़ती है।

तेज रफ्तार से हो रहे हैं कार्य: अनुराग त्रिपाठी
वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ के अध्‍यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कई कार्य करने की शुरुआत की है। वे तेज गति से काम कर रहे हैं। समाज और राजनीति में जोड़ने वाले और तोड़ने वाले लोग होते हैं, लेकिन डॉ. राधेश्याम तिवारी ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है।

दो विभूतियों के साथ किया काम: डॉ. राधेश्याम तिवारी
डॉ. राधेश्याम तिवारी ने इस मौके पर उत्तर भारतीय समाज की दो विभूतियों बांके राम तिवारी और बाबू आरएन सिंह को नमन करते हुए कहा कि उन्हें दोनों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। बाबू आरएन सिंह मेरे प्रति विशेष स्नेह रखते थे। मैं संतोष आरएन सिंह सहित समूची उत्तर भारतीय संघ की कार्यकारिणी को साधुवाद देता हूं। कार्यक्रम को द्वारका प्रसाद मिश्र ने भी संबोधित किया।

एक से बढ़कर एक मराठी गीत
कार्यक्रम के दौरान ''उत्‍सव महाराष्ट्राचा'' ग्रुप ने एक से एक बढ़कर मराठी गीत पेश करते हुए लोगों को मनोरंजन किया। पालघर से आए संतोष वर्मा ने उत्तर भारतीय संघ के अध्‍यक्ष संतोष आरएन सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्‍यक्ष संजय सिंह और देवेंद्र तिवारी ने किया।

इनकी रही उपस्थिति  
कार्यक्रम में विकलांग सेवा संघ के अध्‍यक्ष टीएन दुबे, मुंबई बीजेपी उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह, महाराष्‍ट्र भाजपा के प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान, मुंबई प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, आरडी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता पारसनाथ तिवारी, कांग्रेस नेता अवनीश सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, ''हमारा महानगर'' के कार्यकारी संपादक राघवेंद्र नाथ द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, ओम प्रकाश तिवारी, ब्रजमोहन पांडे, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्‍यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह, राजकुमार सिंह,  एसएन सिंह, अरुण उपाध्याय, शिवपूजन पांडेय, शिवकुमार तिवारी, शिरीष उपाध्‍याय, सैयद सलमान, सरताज मेहंदी, शैलेश तिवारी, भानु प्रकाश मिश्रा, अशोक शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा, नामदार राही, अभय मिश्र, मनोज दुबे, दिनेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, आशीष सिंह के अलावा श्रीकांत पांडे, रमेश सिंह, श्रीनिवास त्रिपाठी ''विद्रोही'', इंद्रमणि दुबे, डॉ. ओम प्रकाश दुबे, श्‍याम सुंदर दुबे, अखिलेश सिंह, देवेश ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, रितेश सिंह, विनोद सिंह मौजूद थे। कार्यसमिति से अजय कुमार सिंह, अक्षैबर तिवारी, एसएन तिवारी, डॉ. किशोर सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, रमेश बहादुर सिंह, चंद्रभान एस सिंह, राजेश सिंह, संजू सिंह, अंतेश सिंह, सीताराम यादव, एसबी गिरी, बीडी सिंह, ध्रुवनारायण पांडे, बोरीवली शाखा के हेमंत पांडे, दादर शाखा से सुरेश दुबे उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 
राहुल को गोली मारने वाले बयान पर भड़की छत्तीसगढ कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की योजना
Maharashtra Rain Deaths: नासिक में बारिश से दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups