मुंबई : वाकोला इलाके में एक युवक द्वारा शादी ना होने से नाराज होकर आत्महत्या (suicide) करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए एडीआर दर्ज किया है। जिसकी अधिक जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से होने से युवक नाराज था, इसी वजह से उसने गला काटकर आत्महत्या कर ली। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।आत्महत्या करने वाले युवक का नाम सर्वेश जायसवाल (25) है। सर्वेश ड्राइवर की नौकरी करता था। जानकारी के मुताबिक गांव में उसका एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। दोनों बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन सर्वेश को जब उसकी गर्लफ्रेंड के शादी के बारे में जानकारी मिली, तब से वह हैरान और परेशान रहता था। परिवार वालों की माने तो यही एक वजह सामने आई है, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है। सर्वेश को पहले नजदीक के वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया, वहां से सायन अस्पताल और फिर केईएम अस्पताल (KEM Hospital) ले जाया गया। जहां सर्वेश (sarvesh) की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर पुलिस ने मामले में एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गला काटकर आत्महत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वह नाराज चल रहा था। उसे अपने बचपन के प्यार वाली लड़की से ही विवाह करना था। जिसकी वजह से वह मुंबई आया था और पैसे कमा रहा था। लेकिन उसके प्रेमिका का विवाह घर वालों ने किसी और युवक से उत्तरप्रदेश में ही कर दिया। जिससे वह परेशान रहने लगा और फिर अंत में उसने अपना जीवन समाप्त करने का ठान लिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 01 , 2023, 08:42 AM