मुंबई। मनपा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कोस्टल रोड (Coastal Road) का काम अब और तेज किया गया है बावजूद इसके समय पर पूरा होने में आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने प्रियदर्शनी पार्क के पस चल रहे कोस्टल रोड के काम की जानकारी ली। कोस्टल रोड का काम अब अगले साल जून तक पूरा होने की उम्मीद है। मनपा प्रशासन (municipal administration) इसे नवंबर 2023 में पूरा होने का दावा किया था। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि कोस्टल रोड का काम अब तक 74 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। गिरगांव चौपाटी से प्रियदर्शिनी पार्क तक बन रही दूसरी टनल का काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इसके बावजूद नवंबर 2023 तक कोस्टल रोड का काम पूरा होने की उम्मीद काम है। अब कोस्टल रोड का काम अप्रैल या जून 2024 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मनपा प्रशासन ने मुंबई के लोगो को परियोजना की जानकारी देने के लिए एनसीपीए में फोटो प्रदर्शनी लगाने का फैसला किया है। जिससे मुंबई कर आकर यहां देख सकें कि कोस्टल रोड का काम किन परिस्थियों में आगे बढ़ रहा है। फोटो प्रदर्शनी 3 मई से 21 मई 2023 तक प्रतिदिन चलेगी। लोग दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक दिलीप पिरामल आर्ट गैलरी में आकर प्रदर्शनी का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 01 , 2023, 07:08 AM