महिला पर तलवार से हमलाकर फायरिंग करनेवाले गिरफ्तार

Mon, May 01 , 2023, 06:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : मानखुर्द मंडाला (Mankhurd Mandala) इलाके में हुई महिला की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई छोड़कर भाग चुके थे। तभी पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। जैसे ही आरोपी स्टेशन पर उतरा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सोनू सिंह (Sonu Singh) और आतिश सिंह (Aatish Singh) है। जानकारी के मुताबिक महिला की लड़की को लेकर दोनों परिवार के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों घर की महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने तलवार और पिस्तौल (sword and pistol) से महिला पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। घटाने के 48 घंटों बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। 

ट्रेन से भगा था आरोपी
घटना के बाद आरोपी मुंबई छोड़कर निकल चुके थे। लेकिन ये लोग कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी पुलिस को लग गई थी। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर इससे पहले कि आरोपी उतरता पुलिस वहां पहुंच चुकी थी, जैसे ही आरोपी स्टेशन पर उतरा पुलिस ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे मुंबई लाया गया। पुलिस छानबीन कर रही है कि आरोपी ने पिस्तौल कहां से लाई थी।

बेटी के बारे में हुआ था झगड़ा
डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस ने करोपि का लोकेशन खंगाला और उसे पकड़ लिया। बेटी को लेकर हुए झगड़े के बाद उसकी मां पर आरोपी पिता और बेटे ने महिला पर तलवार और पिस्तौल से फायरिंग कर दिया। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 
राहुल को गोली मारने वाले बयान पर भड़की छत्तीसगढ कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की योजना
Maharashtra Rain Deaths: नासिक में बारिश से दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups