जनवरी से अब तक दस बार फूटी पाइप लाइन

Sat, Apr 29 , 2023, 09:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मार्च और अप्रैल में  पानी लीकेज की 2921 शिकायतें
मुंबई । 
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में पानी रिसाव की  घटनाएं  बार-बारहो रही हैं। जिसके चलते  मुंबई लोगो को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। मुंबई में मार्च और अप्रैल 2023 में पानी लीकेज की 2921 शिकायतें आईं। ज्यादातर शिकायतें अंधेरी और जोगेश्वरी इलाकों से हैं। पाइप लाइन फूटने (pipeline burst) के कारण पिछले तीन महीनों में मुंबई के लोगो को कम से कम दस बार पानी की कटौती का सामना करना पड़ा है।
पाइप लाइन फूटने और दूषित पानी की सप्लाई (contaminated water supply) आने की शिकायत होने पर मनपा के जल विभाग द्वारा उसकी मरम्मत का काम  किया जाता है। कई बार पानी के रिसाव होने वाले स्थानों को  खोजने में मनपा अधिकारियों के पसीने छूट जाते है। खासकर दूषित पानी की सप्लाई होने की शिकायत का निपटारा करना मनपा जल विभाग के सामने टेढ़ी खीर साबित होता है। मनपा जल विभाग में पाइप लाइन की मरम्मत  करने के लिए  एक 'तत्काल मरम्मत'  विभाग भी है जो कि  24 वार्डों में 30  दिन के 24 घंटे  सप्ताह के सातों दिन लगातार काम करता है। पानी रिसाव की मनपा में आने वाली शिकायतों पर नजर डाले तो पिछले दो माह में   लीकेज की 2921 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 1526 शिकायतों का समाधान जल विभाग द्वारा किया गया। पानी लीकेज की शिकायत अंधेरी पूर्व और जोगेश्वरी पूर्व इलाको में   सबसे अधिक 294 शिकायतें दर्ज की गईं, इसके बाद अंधेरी पश्चिम और जोगेश्वरी पश्चिम इलाके  में 252 शिकायतें, और कुर्ला क्षेत्र में 208 शिकायतें पाई  गईं। पिछले दो माह में पाइप लाइन फूटने  शिकायत पर नजर डाले तो रोजाना लगभग 50 से 70  शिकायत  लीकेज की शिकायत  आती ही है।  इसी से माना जाना चाहिए की मुंबई में पानी के लीकेज से लोगो  को किस कदर जूझना पड़ता है। मनपा प्रशासन पानी की पाइप लाइन मरम्मत पर हर साल करोडो रुपए खर्च करती है लेकिन पानी के लीकेज होने की घटना में कोई कमी नहीं आ रही है।  मनपा के जल विभाग  अधिकारियो की बात माने तो भी मुंबई में होने वाली कुल पानी की सप्लाई का 25 से 30 प्रतिशत पानी लीकेज अथवा चोरी में चला जाता है।  यही कारण है कि पानी का बिल देने के बावजूद लोगो को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। 
पानी के रिसाव के  सटीक स्थान को  ढूँढना अक्सर एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया होती है। मुंबई में पानी सप्लाई  का नेटवर्क भूमिगत है और कई इलाको से होकर गुजरता है। झोपड़ पट्टी इलाको में पाइप लाइन का बिछा जाल   पानी के लीकेज अथवा  दूषित पानी की   सप्लाई का स्थान खोजना  एक चुनौती  होता है। मनपा ने इसी के चलते लीकेज  का पता लगाने के लिए मनपा  ने क्रॉलर कैमरा भाड़े पर  निर्णय लिया है।इस कैमरे की आपूर्ति के लिए हाल ही में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। क्रॉलर कैमरे के उपयोग से कम से कम समय में पानी लाइन फूटने के स्थान को ढूढ़ना और  दूषित पानी सप्लाई के स्थान को खोजने में मदद ली जाएगी।अब देखना होगा की आने वाले दिनों में पानी के लीकेज रोकने में ,मनपा का जल विभाग कितना सफल होता है।  मुंबई में इस साल  अब तक विभिन्न कारणों से मुंबई के लोगो  को अक्सर पानी की कटौती का सामना करना पड़ा है। कभी  पानी की पाइप लाइन फूटने तो कभी पाइप लाइन की अन्य कारणों से मरम्मत के चलते पानी सप्लाई बंद हुई है।
लोगो को पानी  समस्या से जूझना पड़ा है।

  • 31 मार्च से  एक महीने तक  पूरे मुंबई में 15 प्रतिशत पानी की कटौती लागू  की गई थी । पानी सप्लाई के लिए बना टनल  के पास  खुदाई के कारण ठाणे में  टनल फूट गया था जिससे पानी सप्लाई पर असर पड़ा।
  • 8 अप्रैल को तानसा  पाइप  लाइन फूट जब इसके पहले पाइप लाइन  फूटने से पानी  कटौती  \ चल रही थी। पाइप लाइन फूटने से   दादर, धारावी, माहिम और विलेपार्ले से जोगेश्वरी पूर्व तक पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी ।
  • ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर  पी डब्लू डी विभग के चल रहे काम कल्व्हर्ट के काम के चलते मुलुंड में हरिओम नगर में मनपा की 2,345 मिमी व्यास 'मुंबई -2'  पाइप लाइन चुंगी नाका के पास फूट गई थी जिससे 27 मार्च को दो दिनों तक 15 फीसदी पानी की कटौती की गई।
  • ट्रॉम्बे उच्च स्तरीय जलाशय में वाल्व को बदलने के कारण 8 फरवरी को चेंबूर, गोवंडी, मानखुर्द, देवनार में पानी की आपूर्ति 24 घंटे के लिए पूरी तरह बंद  गई  थी।
  • भांडुप परिसर में जल शुद्धि करण केंद्र में अति आवश्यक  काम शुरू किए जाने के कारण  30 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उपनगर  में 24 घंटे  पानी सप्लाई पूरी  तरह बंद  की गई थी।  मुंबई के 12 जोन  में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप  थी जबकि 2 जोन  में 25 फीसदी पानी की  सप्लाई  हो पाई थी। 
  • 29 नवंबर को मुंबई के 12 जोन  में पानी की  सप्लाई 24 घंटे बंद थी।
  • बांद्रा पश्चिम के वाटरफील्ड रोड पर  मलः निषारण पाइप लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा था  इस  काम के दौरान पालिहिल जलाशय की पाइप लाइन में नुकसान पहुंचने के कारण 24 अप्रैल को बांद्रा पश्चिम  पानी सप्लाई प्रभावित हुई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 
राहुल को गोली मारने वाले बयान पर भड़की छत्तीसगढ कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की योजना
Maharashtra Rain Deaths: नासिक में बारिश से दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups