पत्नी और बेटी हुई जख्मी
मुंबई : अपनी जात से दूसरे जात (इंटरकास्ट) विवाह (intercast marriage) से नाराज एक पिता ने अपनी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों मां बेटी घायल है और कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। घटना अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा इलाके की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेटी के शादी के निमंत्रण पत्रिका पर नाम न होने और दूसरे समाज में शादी करने से पिता नाराज थे। बेटी और पत्नी के घर आते ही उन्होंने हथौड़ा और चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। मामले में वर्सोवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बेटी की रविवार को शादी भी थी। मामला गुरुवार का है बुधवार को बेटी की सगाई थी और रविवार को विवाह होना तय हुआ था। लेकिन बेटी अपने समाज से बाहर शादी कर रही है यह उन्हें पसंद नहीं था। इसीको लेकर उनके घर पीकर झगड़ा भी हो रहा था। प्रभाकर शेट्टी (79) पिता ने अपनी पत्नी पर हथौड़ा से हमला कर दिया और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। इसके अलावा बेटी पर चाकू से हमला किया। जिसके बाद दोनों को कोकिला बेन अस्पताल में ले जाया गया। दोनों खतरे से बाहर हैं।
पत्नी के सोने पर किया हमला
बुधवार को बेटी की सगाई थी, जिसमें सिर्फ मां ही गई तजि। व्हां से आने के बाद गुरुवार को दोपहर के वक्त खाना खाने के बाद पत्नी आराम कर रही थी। तभी शेट्टी अचानक घर में पहुंचे उनके हाथ में हथौड़ा और चाकू था। इसपर पत्नी की आंख खुल गई और फिर वह चिल्लाने लगी। चिल्लाते ही बेटी ने आवाज सुनी और मां को बचाने वह भी भागी। तबतक पिता ने चाकू से हथौड़े से मां पर हमला कर दिया था। बचने के लिए वह बेडरूम में गई और अगल बगल वालो से मदद का गुहार लगाई।
पिता हुआ गिरफ्तार
पत्नी और बेटी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता प्रभाकर शेट्टी (Prabhakar Shetty) को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी स्विट्जरलैंड में रहनेवाले उनके बेटे को दे दी है। बेटा वहां होने की वजह से बेटी ही इनका खयाल रखती थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। मामले कि अधिक जांच पुलिस कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 29 , 2023, 08:56 AM