प्रतिबंधित प्लास्टिक पर मनपा की शुरू हुई कठोर कार्रवाई

Sat, Apr 29 , 2023, 07:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पहले दिन ही 18 किलो जब्त हुई प्लास्टिक 15 हजार का दंड वसूला
मुंबई।
मानसून पूर्व प्रतिबंधित प्लास्टिक (banned plastic) के खिलाफ मनपा की कठोर कार्रवाई (drastic action) शुरू हो गई है। प्रतिबंधित प्लास्टिक से मानसून (monsoon) के दौरान मुंबई डूबने का मुख्य कारण माना जाता है।मनपा प्रशासन ने इसी के चलते कठोर कार्रवाई की शुरुआत की है ।मनपा लाइसेस विभाग के अधिकारियों ने पहले दिन ही 666 स्थानों पर छापा मरने की कार्रवाई करते हुए  18 किलो प्लास्टिक जब्त किया और 15 हजार रुपए का दंड वसूला है जबकि एक दुकान दार पर मामला दर्ज किया गया है।
बता दे की फेरीवालों और दुकानदारो द्वारा 50 माइक्रोन से पतली प्लास्टिक थैली (thin plastic bag) का धडल्ले से उपयोग किया जाता है। प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों का उपयोग करने वाले इसमें कचरा आदि रखकर नालों आदि में फेक देते है। जिससे मानसून के दौरान जलजमाव की अधिक स्थिति पैदा होती है। मनपा उपायुक्त संजोग कबरे ने पिछले दिनो लाइसेंस विभाग और मार्केट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मानसून पूर्व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कठोर कार्रवाई की जाए।मुंबई में मानसून के दौरान होने वाले जल जमाव का मुख्य कारण प्रतिबंधित प्लास्टिक  माना जाता है।प्रतिबंधित प्लास्टिक में कचरा भरकर उसे नालियों और नालों अथवा कचरे में फेक दिया जाता है । यह प्लास्टिक नदियों एव नालों के मुहाने पर जाकर इकठ्ठा हो जाती है और समुद्र में जाने वाले पानी को रोकने का काम करती है।फेरीवालों और दुकानदारों द्वारा इन प्रतिबंधित प्लास्टिक का धडल्ले से उपयोग किया जाता है। मनपा प्रशासन द्वारा शुक्रवार से शुरू की गई कठोर कार्रवाई में पहले दिन ही मनपा के लाइसेंस विभाग के अधिकारियों ने 666 स्थानों पर जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले लोगो की  धड़ पकड़  की । मनपा अधिकारियो ने इस दौरान 1आई किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए 15 हजार का दंड वसूलने का काम किया ।इस दौरान एक व्यक्ति को कोर्ट में हाजिर किया गया जबकि 3 लोगो पर मामला दर्ज किया गया।मनपा प्रशासन 1 जुलाई 2022 से अब तक कुल 1 लाख 45 हजार 542 स्थानों पर छापा मारने का काम किया है। इस दौरान मनपा अधिकारियो ने 4 हजार 508 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है जबकि 58 लाख 5 हजार का दंड भी वसूला है वही अब तक 34 लोगो को कोर्ट में हाजिर किया गया है जबकि 1161 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मनपा का कहना है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो के खिलाफ मनपा की कार्रवाई ane वाले दिनों में और तेज होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 
राहुल को गोली मारने वाले बयान पर भड़की छत्तीसगढ कांग्रेस, भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की योजना
Maharashtra Rain Deaths: नासिक में बारिश से दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups