दिल्ली एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र सदन का मदद कक्ष शुरू
मुंबई। सूडान (Sudan) में आंतरिक संघर्ष के कारण अशांति का माहौल है और वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' (Operation Cauvery) शुरू किया है। इस अभियान के तहत पालम वायुसेना एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान सी-17) से 400 भारतीय नागरिक पहुंचे। इनमें महाराष्ट्र के 19 नागरिक शामिल है। विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में विभिन्न राज्यों के रेजिडेंट कमिश्नरों के कार्यालयों को हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके मुताबिक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के हेल्प रूम बनाए गए हैं।
सूडान से दिल्ली लौटने वाले महाराष्ट्र के नागरिक सकुशल अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए महाराष्ट्र सदन की प्रभारी निवासी आयुक्त नीवा जैन के नेतृत्व में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर महाराष्ट्र सदन का सहकार्य कक्ष शुरू किया गया। अतिरिक्त आवासीय आयुक्त डॉ. राजेश अडपावार इस सेल की देखरेख और केंद्र सरकार से समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सूडान से दिल्ली में प्रवेश करने वाले महाराष्ट्र के नागरिकों को आवश्यकता के अनुसार हवाई मार्ग से उनके निकटतम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कक्ष के माध्यम से समन्वय किया जा रहा है। इस कक्ष के माध्यम से हवाई अड्डे से महाराष्ट्र सदन तक नागरिकों के लिए परिवहन व्यवस्था के साथ-साथ आवास और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने कहा था कि उनके गृह जिले सांगली के 100 लोग संकटग्रस्त सूडान में फंसे हैं और उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से अनुरोध किया कि वह उन्हें स्वदेश वापस लाने में मदद करें। पाटिल ने जयशंकर और राकांपा प्रमुख शरद पवार को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मैं अपने गृह नगर सांगली के 100 नागरिकों को वापस लाने के लिए आप से सहायता मांग रहा हूं। सूडान में जारी युद्ध के कारण वे वहां फंसे हुए हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 28 , 2023, 09:50 AM