दो करोड़ के गहने चुरानेवाले नौकर गिरफ्तार

Fri, Apr 28 , 2023, 09:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : मुंबई के गांवदेवी पुलिस ने एक घर से लगभग दो करोड़ के गहने चुरानेवाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार (arrested) किया है जानकारी के मुताबिक चोरी की इस घटना में पिछले कई वर्षों से एक ही जगह पर काम कर रही महिला का समावेश है जिस व्यक्ति के घर में चोरी में उसका नाम शरद संघवी (Sharad Sanghvi) है संघवी एनटीआई लिमिटेड कंपनी के व्यवस्थापकिय संचालक हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनका नाम अब्दुल मुनाफ तौफिक शेख, मिलेन सुरेन, हसमुख बागडा, नसरुद्दीन शेख और संगीता कांबले है। मामले में शेख और सुरेन शरद संघवी के यहां नौकर थे। बाकी के तीन आरोपियों को चोरी के गहने बिकवाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संघवी की पत्नी 14 अप्रैल को एक कार्यक्रम में जा रही थी। जहां उन्हें गहने पहनकर जाना था। उन्होंने कपाट खोला तब पता चला कि उनके गहने कपाट से गायब हैं। उन्होंने अपने नौकरों को बुलाया और पूछताछ की लेकिन नौकरों ने बताया कि इसकी उनके पास कोई जानकारी नहीं है। कारमयकल रॉड पर उनका घर था जहां नौकर काम करते थे और वहीं रहते भी थे। 
मामले में गांवदेवी पुलिस  ने एफआईआर दर्ज (FIR registered) किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की और सुरेन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तब उसने बताया कि उसीने अपने दूसरे दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद दूसरे आरोपियों को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से अब्दुल सुरेन का पति है। कुछ समय पहले शरद ने घर में एक कार्यक्रम रखा था जहां लोग आए हुए थे। यहीं अब्दुल की पहचान सुरेन से हुई और फिर दोनों माहिम में रहने चले गए थे। आरोपियों ने एक एक कार 1 करोड़ 98 लाख के गहनों की चोरी कर ली थी। मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Weather Update : अब अक्टूबर में आएगा नया संकट, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने मचाई हलचल; किसानों की चिंताएँ बढ़ीं!
Father-in-law Property Son-in-law : क्या दामाद अपने ससुर की संपत्ति में हिस्सा मांग सकता है? कानून क्या है?
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups