सोने की तस्करी के लोई महिलाओं का इस्तेमाल

Fri, Apr 28 , 2023, 08:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

एक सप्ताह में दो कार्रवाई, 27 महिलाएं गिरफ्तार
मुंबई :
मुंबई कस्टम विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (International Airport) से नौ विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास से पुलिस ने 18 किलो सोना जब्त किया है। महिला के खिलाफ कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियमों के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। यह दूसरी घटना है जब इतनी बड़ी मात्रा में सोने के साथ महिलाओं को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। 

हिरासत में लेने के बाद भाग रही थी महिलाएं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक केनिया एअरवेज के विमान से मुंबई पहुंची नौ केन्याई महिलाओं को दिमा शुल्क विभाग के एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। तस्करी के जरिये से लाये गए इस सोने के बारे में पूछने पर महिलाओं ने सही तरीके से उत्तर नहीं दिया। इसी वजह से उन्हें रुका लिया गया। और एक कमरे में बिठाकर उनकी जांच की गई। जांच के वक्त महिलाओं ने वहां से भागने की भी कोशिश की। लेकिन गेट के पास एआईयू के अधिकारी भी बैठे हुए थे। उन्होंने आरोपियों को फिर से हिरासत में ले लिया। 

साढ़े नौ करोड़ के लगभग का सोना जब्त
कस्टम विभाग की इस कार्रवाई में  2340 ग्राम 21 कैरेट, 1136 ग्राम 18 कैरेट सोना और 1136 ग्राम सोने के आभूषण मिले हैं। आरोपी महिला के पास से कुल 18 किलो 280 ग्राम सोना जब्त किया गया है और इसकी कीमत 9.42 करोड़ रुपये है। मामले में गिरफ्तार की गई महिलाओं का नाम अर्दो नूर, शुक्री फराह, केरो जामा, हबीबा उमर, एबला अब्दुलाही, अनाब मोहम्मद, अनीसा मुबारक, इसनीन यूसुफ, जैनब महमूद है। इनकी उम्र 26 से 47 तक है। 

सप्ताह की दूसरी घटना
इस सप्ताह में यह दूरी घटना है जब इतनी महिलाओं को मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन केन्याई महिलाओं मेम 9 विदेशी महिला शामिल थी जबकि इससे पहले राजस्व विभाग (डीआरआई) ने 18 सूडान की महिलाओं को गिरफ्तार किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Weather Update : अब अक्टूबर में आएगा नया संकट, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने मचाई हलचल; किसानों की चिंताएँ बढ़ीं!
Father-in-law Property Son-in-law : क्या दामाद अपने ससुर की संपत्ति में हिस्सा मांग सकता है? कानून क्या है?
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups